फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The gas cylinder exploded, doctor injured, millions of ash Goods

गैस सिलेंडर फटा, चिकित्सक घायल, लाखों का सामान राख

Sat, 30 May 2015 11:09 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला Updated Sat, 30 May 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
The gas cylinder exploded, doctor injured, millions of ash Goods
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के भुजौटी मोहल्ला स्थित सूर्या हास्पिटल में चिकित्सक के कमरे में शुक्रवार की रात गैस सिलेंडर फटने से चिकित्सक  गंभीर रूप से झुलस गए। सूचना के बाद फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने तत्परता से आग पर काबू पाया। गैस सिलेंडर फटने से लगी आग में नगदी सहित लाखों का सामान जलकर राख हो गया। \
विज्ञापन



भुजौटी मोहल्ले में सूर्या हास्पिटल स्थित है। उसी के ऊपर वहां के चिकित्सक डा. अवनीश पांडेय का आवास भी है। हर दिन की तरह वह शुक्रवार की रात गर्मी होने के कारण छत पर मौजूद खाली जगह पर सोए थे। रात करीब एक बजे अचानक उनके आवास में गैस सिलेंडर जोरदार आवाज के साथ फट गया। गनीमत यह रही की कोई हताहत नही हुआ। गैस सिलेंडर फटने के बाद कमरे में आग लग गई। डा. अवनीश पांडेय ने इसकी सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड को दी। सामानों को बचाने में वह झुलस गए। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन इस बीच  लाखों का सामान जलकर राख हो गया। कमरे की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। डा. अवनीश पांडेय ने बताया कि गैस सिलेंडर फटने के दौरान लगी आग में आभूषण, नगद, टीवी, एसी, कूलर , वाशिंग मशीन, डबल बेड, आदि जलकर राख हो गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed