फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The fraudster blew 20 thousand rupees by asking OTP

ओटीपी पूछकर जालसाज ने उड़ाए 20 हजार रुपये

Sat, 23 Oct 2021 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Oct 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
The fraudster blew 20 thousand rupees by asking OTP
मऊ। चिरैयाकोट नगर क्षेत्र के जमीन अताउल्ला मुहल्ला के एक व्यक्ति के खाते से मोबाइल पर आई ओटीपी पूछकर किसी जालसाज ने उसके खाते से 20,000 रुपये उड़ा दिए। मोबाईल पर मिले मैसेज से जानकारी के बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी। नगर क्षेत्र के जमीनअताउल्ला मुहल्ला निवासी योगेंद्र यादव जीवन बीमा एजेंट है। उसका एचडीएफसी बैंक में खाता है। बृहस्पतिवार की दोपहर उसके मोबाइल पर फोन आया कि मैं तुम्हारे खाते में बीमा के किश्त के रुपये भेजना चाहता हूं।
विज्ञापन

पीड़ित ने समझा कि कोई बीमा धारक का फोन है। वह किश्त के रुपये भेजना चाहता है, यह समझकर बीमा एजेंट ने फोन करने वाले को अपना खाता नंबर बता दिया। उसके बाद उसने कहा कि आप अपने मोबाइल पर देखकर ओटीपी नंबर को बता दीजिए हमारे खाते से आप के खाते पर बीमा के किश्त के रुपये चले जाएंगे। पीड़ित ने मोबाइल पर आए ओटीपी को फोन करने वाले को बता दिया। उसके कुछ ही क्षणों में उसके खाते 20,000 रुपया निकाले जाने का मैसेज आ गया। मोबाइल पर आये मैसेज से बीमा एजेंट को ठगे जाने की जानकारी हुई। पीड़ित ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। इस संबंध में थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्र ने ऐसी जानकारी न होने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed