फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The floral tributes and a candle lit

कैंडिल जलाई आैर पुष्प किया अर्पित

Wed, 17 Dec 2014 11:36 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला Updated Wed, 17 Dec 2014 11:36 PM IST
विज्ञापन
The floral tributes and a candle lit
 पाकिस्तान के पेशावर स्थित आर्मी स्कूल में आतंकवादियों द्वारा निर्दोष मासूम स्कूली बच्चों की हत्या के बाद बुधवार को जिले के सभी स्कूलों में शोकसभाएं और श्रद्धांजली सभाओं का आयोजन हुआ।
विज्ञापन


जिसमें छात्र और छात्राओं ने मासूम निर्देष बच्चों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजली अर्पित की। इस दौरान कहीं बच्चों ने कैडिल जलाकर तो कहीं पुष्प अर्पित कर मृत बच्चों को याद किया।
विज्ञापन


नगर क्षेत्र के चकमेंहदी स्थित चन्द्रा पब्लिक स्कूल में प्रार्थना सभा के दौरान ही बच्चों ने दो मिनट का मौन रखकर मृत मासूम बच्चों को श्रद्धांजली अर्पित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों ने इसके बाद स्लोगन और पोस्टर के द्वारा इस घटना की निंदा करते हुए विरोध जताया। स्कूल के प्रधानाचार्य केसी पीटर ने कहा कि जिस प्रकार से आतंकवादियों ने निर्दोष बच्चों को अपना निशाना बनाया है।

उससे उनकी कायरता साफ तरीके से दिखती है। मासूम बच्चोें ने किसी का क्या बिगाड़ा था। उन्होंने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया।

वहीं नगर क्षेत्र के सिकटिया स्थित मऊ मार्डन स्कूल में बच्चों ने कैंडिल जलाकर पेशावर के आर्मी स्कूल में आतंकवादियों का शिकार हुए बच्चों को श्रद्धांजली दी।

बच्चों ने श्रद्धांजली के बाद दो मिनट का मौन रखकर मृतकों की आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया। स्कूल के निदेशक हामिद अनवर ने पेशावर के आर्मी स्कूल में हुए आतंकवादी घटना की घारे निंदा करते हुए कहा कि हमले में शहीद हुए बच्चों की कुर्बानी जायर नही जाएगी।

उन्होंने कहा कि इस घटना को अंजाम दिलवाने वालों को ईश्वर कभी भी माफ नही करेगा। नगर क्षेत्र के सहादतपुरा स्थित अमृत पब्लिक स्कूल में भी बुधवार को श्रद्धांजली सभा का आयोजन हुआ।

स्कूल की प्रधानाचार्य माया सिंह ने मृत बच्चों के चित्र पर मार्ल्यापण कर श्रद्धांजली अर्पित किया। साथ ही श्रद्धांजली सभा का आयोजन हुआ। जिसमें बच्चों ने दो मिनट का मौन रखकर मृत बच्चों को श्रद्धांजली दी।

वहीं लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल में बच्चों ने दो मिनट का मौन रखकर मृतक बच्चों को श्रद्धांजली दी। इसी क्रम में निजामुद्दीनपुरा के सभासद सुनील राय के नेतृत्व में छात्रों ने


नगर क्षेत्र के रोडवेज स्थित पं अलगू राय शास्त्री की प्रतिमा के समक्ष कैडिल जलाकर और दो मिनट का मौन रखकर मृत बच्चों को श्रद्धांजली अर्पित किया। इस दौरान मुख्य रुप से प्रवीण राय, डा.विपुल सिंह, अंकित कुमार, सर्वेश कुमार, रंजीत भारती, भोलू आदि मौजूद र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed