फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The first five-year development blueprint will

पांच साल के विकास का खाका पहले ही देना होगा

Sat, 23 Apr 2016 11:44 PM IST
BEARU, AMAR UJALA, MAU
BEARU, AMAR UJALA, MAU Updated Sat, 23 Apr 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
The first five-year development blueprint will
राखी गढ़ी गांव में मिले हड़प्पा संस्कृति के निशान - फोटो : फाइल फोटो
नए शासनादेश ने ग्राम प्रधानों की मुश्किलें बढ़ा दी है। ग्राम प्रधानों को इस बार पांच साल के पूरे कार्यकाल की कार्ययोजना पहले ही देनी है। इनमें से  एक साल की महत्वपूर्ण कार्ययोजना को प्राथमिकता के आधार पर देनी है।
विज्ञापन



14वें राज्य वित्त के अंतर्गत इस नई व्यवस्था से विकास कार्य कराने हैं। लेकिन अब तक ग्राम प्रधानों की कार्ययोजना ब्लाकों तक भी नहीं पहुंची है। सरकार की नई पहल गांव में विकास के नाम पर भेजे जा रहे धन के बंदरबांट पर रोक लगाने के लिए है। 
विज्ञापन




गांवों में विकास कार्यों के लिए आने वाली भारी भरकम  धनराशि ग्राम प्रधान पद को काफी आकर्षक बना दिया है। अब लोग विकास और सेवा भाव से नहीं अपितु व्यावसायिक दृष्टिकोण से ग्राम प्रधान पद का चुनाव लड़ रहे हैं। इसमें लाखों का वारान्यारा हो रहा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



शाम दंड भेद की नीति अलग से अपनाई जाती है। इधर सरकार ने भी विकास कार्यों के लिए दिए जाने वाली रकम का दुरुपयोग रोकने के लिए कारगर कदम उठाए  हैं।  जिले में  कुल 684 प्रधानों द्वारा अभी कार्ययोजना दी ही नहीं गई है। कुछ प्रधानों ने कार्ययोजना ब्लाक के एडीओ पंचायत को दी है। लेकिन न देने वाले ज्यादा हंै। इसलिए गांवों में इस मद से कोई विकास कार्य शुरू ही नहीं किया जा सका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed