फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The firm is registered in the name of the village head's brother's wife, and the manager is a bicycle repair mechanic.

Mau News: प्रधान के भाई की पत्नी के नाम फर्म, संचालक साइकिल बनाने वाला मिस्त्री

Sat, 17 Jan 2026 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
The firm is registered in the name of the village head's brother's wife, and the manager is a bicycle repair mechanic.
परदहां विकास खंड के इटौरा गांव में फर्म के माध्यम से पैसे के दुरुपयोग का मामला सामने आया है। गांव के ही दूसरे पक्ष का आरोप है कि ग्राम प्रधान के भाई की पत्नी के नाम फर्म है, लेकिन फर्म का संचालक गांव के ही साइकिल बनाने वाले मिस्त्री को बनाया गया है।
विज्ञापन

शिकायत करने वाले ने डीएम को पत्र देकर जांच की मांग की है। गांव में विकास कार्य को कराने के लिए शासन के निर्देश पर फर्म द्वारा काम कराया जाना है। आरोप है कि गांव का प्रधान की भाई की पत्नी जो कोटेदार भी है, उसके नाम ही फर्म बनाई गई।
विज्ञापन

जिसका प्रोपराइटर साइकिल की दुकान चलाने वाले सुरेंद्र चौहान को बनाया गया है। इस फर्म के नाम पर बिल्डिंग मैटिरियल, प्लबरिंग का दिखाकर पैसे का भुगतान किया गया है। शिकायकर्ता राधेश्याम चौहान का आरोप है कि फर्म से जहां पर मैटिरियल का लेन देन होता है, उसका भुगतान नगद किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान के अपने भाई को ही प्रतिनिधि बनाया है। इसी फर्म से ग्राम प्रधान के भाई को कई बार पैसे का भुगतान किया गया है। इस बाबत ग्राम प्रधान बृजराज चौहान ने बताया कि चुनावी रंजिश के तहत उनको बदनाम करने की कोशिश हो रही है।

ग्राम प्रधान के भाई जितेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि फर्म का संचालक किसी को भी भुगतान कर सकता है, हालांकि उन्होंने स्वीकार किया कि गांव के अनेक काम उस फर्म से वह कराए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed