फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The fire department relies on old fire engines

Mau News: बूढ़े दमकल वाहनों के भरोसे अग्निशमन विभाग

Mon, 31 Mar 2025 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Mar 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
The fire department relies on old fire engines
जिले में गर्मी में आग लगने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। अग्निशमन विभाग के पास आग बुझाने के लिए संसाधन कम है। विभाग एक दशक पुराने उपकरणों के भरोसे आग की घटनाओं पर काबू पाने की तैयारी कर रहा है। जिले की चारों तहसीलों में 16 दमकल वाहन की तुलना में सिर्फ नौ वाहन हैं। इसमें तीन नए और पांच एक दशक पुराने हैं। फायरमैन की भी भारी कमी है। वहीं बहुमंजिला इमारतों में आग बुझाने क लिए हाइड्रोलिक गाड़ी नहीं है। घोसी नगर पंचायत में एक भी हाइड्रेंट नहीं है। आग लगने पर दमकलकर्मी पोखरी या नहर की तलाश करते हैं तब तक आग विकराल रूप ले लेती है। घोसी तहसील कार्यालय में एक हाइड्रेंट है लेकिन वहां दिनभर भीड़ होने के कारण दमकलकर्मी को पानी लेने में दिक्क्त होती है। विभाग के पास छह बड़ी फायर टेंडर, 400 से 450 लीटर की दो छोटी हाई प्रेशर वाटर मिक्स और एक बुलेट है। इनमें से एक बड़ी फायर टेंडर वर्ष 2006 में और एक वर्ष 2010 में मिली थी। मानक के अनुसार 15 साल तक के वाहन नीलाम हो जाने चाहिए। विभाग फायर टेंडर का रंग रोगन कराकर उपयोग कर रहा है। मुख्य फायर स्टेशन के अलावा तीन और फायर स्टेशन हैं। हर स्टेशन पर एक बड़ा वाटर टेंडर बी (5000 से 5500 लीटर तक), हाई प्रेशर पंप वाटर टेंडर ( 2000 से 2500 लीटर तक), छोटा वाटर मिक्स (400 से 450 लीटर) होना चाहिए। मुहम्मदाबाद गोहना फायर स्टेशन पर एक बड़ा दमकल वाहन और एक छोटी वाटर मिक्स है। घोसी और मधुबन तहसील पर केवल एक-एक बड़ा दमकल वाहन है।
विज्ञापन

--------------
इनसेट -

जिलाधिकारी की बैठक में सीएफओ ने दिया सुझाव

शनिवार को जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में हीट वेव और आग से बचाव के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में सभी विभागों की बैठक हुई। सीएफओ के वर्मा ने आग से बचाव के लिए सभी विभागों में व्यवस्था करने का सुझाव दिया। सीएफओ ने बिजली निगम को खेतों के ऊपर से गुजरे सभी तारों को टाइट करने और सेपरेटर लगाने का सुझाव दिया। पालिका में हाइड्रेंट न होने पर वैकल्पिक तौर पर नगर क्षेत्र के सभी नलकूपों और ओवरहेड टैंकों में अग्निशमन विभाग की मेल कपलिंग लगाने का सुझाव दिया।
विज्ञापन

---------------
कोट -
गर्मी में आगलगने की घटनाओं पर काबू पाने के लिए विभाग पूरी तरह से अलर्ट है। मुख्यालय सहित चारों तहसीलों पर दमकल वाहनों की व्यवस्था कर दी गई है। हालांकि संसाधनों की कमी है, फिर भी सूचना मिलने पर फायरमैन कुछ मिनट में घटनास्थल पर पहुंच जाते हैं। गांवों में जागरुकता अभियान चलाकर लोगों को आगलगी की घटनाओं से बचने के टिप्स दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- के वर्मा- सीएफओ, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed