{"_id":"6713febb97ed77dc5901ea34","slug":"the-doctor-gave-a-letter-to-the-police-station-to-withdraw-the-case-filed-against-sp-mp-rajiv-rai-mau-news-c-295-1-mau1001-119310-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: सपा सांसद राजीव राय पर दर्ज केस वापस लेने के लिए डॉक्टर ने थाने में दिया पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: सपा सांसद राजीव राय पर दर्ज केस वापस लेने के लिए डॉक्टर ने थाने में दिया पत्र
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मऊ। सांसद राजीव राय पर डॉक्टर की ओर से मुकदमा दर्ज कराए जाने के मामले में शनिवार को सपा के जिलाध्यक्ष दूधनाथ यादव ने केस खारिज किए जाने सहित छह सूत्रीय मांग पत्र डीएम और एसपी को सौंपा।
वहीं देर शाम को डॉक्टर द्वारा केस वापस लिए जाने से जुड़ा एक वीडियो वायरल हुआ। डॉक्टर सौरभ त्रिवेदी ने बताया कि सपा सांसद पर दर्ज केस वापस लेने के संबंध में सरायलखंसी थाने में पत्र दिया गया है। पुलिस अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। इस संबंध में एसपी इलामारन जी ने बताया कि केस वापस लेने का मामला संज्ञान में हैं। जल्द ही नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। अभी पुलिस मामले की जांच कर रही है। इससे पहले सुबह सपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि यदि उनकी मांगों को नहीं माना गया तो कार्यकर्ता घेराव और आंदोलन करेंगे। जिसकी ज़िम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी। उनका आरोप है कि विभागीय नोटिस के जवाब की कॉपी निकाल कर पुलिस ने राजनीतिक दबाव में सांसद राजीव राय के ऊपर ही केस दर्ज कर दिया है। मांग की कि गैरकानूनी एफआईआर को तत्काल खारिज किया जाए। ज्ञापन देने वालों में शिवप्रताप मुन्ना, राजेंद्र मिश्रा, धर्मप्रकाश यादव, तय्यब पालकी, हाजी इरफान आदि लोग मौजूद रहे।
अ