{"_id":"686acb943c4a2367050e2799","slug":"the-districts-first-food-street-hub-will-be-built-in-one-bigha-in-barlai-mau-news-c-295-1-mau1001-130215-2025-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: बरलाई में एक बीघे में बनेगा जिले का पहला फूड स्ट्रीट हब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: बरलाई में एक बीघे में बनेगा जिले का पहला फूड स्ट्रीट हब
विज्ञापन
बरलाई में एक बीघा में दो करोड़ से ज्यादा की राशि से जिले का पहला फूड स्ट्रीट हब बनेगा। इसका कार्य जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है।
नगर पालिका ने इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। कार्यदायी संस्था सीएनडीएस डीपीआर पहले ही बना चुकी है। आजमगढ़ मंडल में मऊ नगर पालिका ऐसी पहली निकाय बन जाएगी जहां फूड स्ट्रीट हब की सुविधा होगी। इससे नगर पालिका हर माह लाखों रुपये का राजस्व मिलेगा। वहीं नगरवासियों को एक जगह पर खानपान की कई दुकानें मिलेंगी। फूड स्ट्रीट हब में 50 से अधिक दुकानें बनाई जाएंगी।
यहां पर सड़क, पार्किंग, सीवर, पानी, फुटपाथ और शौचालय की सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
नगर पालिका ईओ दिनेश कुमार ने बताया कि यह प्रोजेक्ट कैबिनेट मंत्री एके शर्मा का ड्रीम प्रोजेक्ट है। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने से बाजारों में सड़क किनारे पटरी खाली रहेगी। शहर में स्वच्छता रहेगी और जाम भी नहीं लगेगा। हब में बैठने की व्यवस्था की जाएगी। गोल बेंच लगाए जाएंगे।
दो वाटर कूलर, पुरुष व महिलाओं के लिए अलग-अलग शौचालय, रोशनी, शैड व पार्किंग की सुविधाएं दी जाएंगी। बताया कि फूड हब में लोगो को साफ-सुथरा खाना मिले, इसके लिए यहां खाना तैयार करने वालों पर फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया के मानक लागू होंगे। खाना बनाने के दौरान उन्हें हाथों में दस्ताने व सिर पर कैप पहननी होगी। खाने में इस्तेमाल किए जाने वाले तेल व मसाले भी एफएसएसएआई के मानकों के अनुसार होंगे।