{"_id":"5ba91cb2867a557f565e547c","slug":"the-devotees-of-dhol-nagand-and-jaykaran-felicitated-gajanan","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढोल-नगाड़ों और जयकारों संग भक्तों ने गजानन को दी विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढोल-नगाड़ों और जयकारों संग भक्तों ने गजानन को दी विदाई
mau
Updated Mon, 24 Sep 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
विसर्जन जुलूस में वाहन पर रखी प्रतिमा।
- फोटो : mau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के बाबा बिहारी मंदिर में गणेश चतुर्थी को स्थापित गणेश प्रतिमा का विसर्जन रविवार को अनंत चर्तुदशी के दिन धूमधाम से किया गया। इस दौरान कमेटी के लोगों के अलावा मुहल्ले के उत्साहित युवकों ने गाजे बाजे के साथ जुलूस निकाला। देर शाम शुरू हुआ जुलूस देर रात तमसा तट पर समाप्त हुआ। जुलूस में शामिल भक्तों ने ढोल, नगाड़ों और भक्ति गीत के धुन पर नृत्य किया। साथ ही नदी तट पर पहुंचकर जयकारों के बीच गणेश प्रतिमा विसर्जित की। इस दौरान सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे।
फूलमालाओं से सजे रथ पर रखी गणेश प्रतिमा के जुलूस को देखने के लिए भक्तों का मजमा लगा रहा। गणेश प्रतिमा के विसर्जन की परंपरा हर बार की तरह इस बार भी बखूबी निभाई गई। गणेश प्रतिमा का जुलूस बाबा बिहारी दास मंदिर परिसर से विसर्जन के लिए रविवार की देर शाम उठायी गई। इस दौरान आगे-आगे गणेश जी की प्रतिमा सजाए गए रथ पर चल रही थी तथा पीछे उत्साही युवक नाचते गाते झूमते और ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ के नारे लगाते हुए चल रहे थे। बीच-बीच में भक्त प्रसाद वितरित कर रहे थे। जुलूस सदर चौक, रौजा, कोतवाली होते हुए विसर्जन के लिए देर रात तमसा तट पर पहुंचा। नदी तट पर श्रद्घालुओं ने गगनभेदी जयकारे के बीच प्रतिमा विसर्जित किया। इस दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।