फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The date was March 21, 10 days earlier the Tehsildar gave the order in 25 files

Mau News: 21 मार्च को थी तारीख, 10 दिन पहले ही तहसीलदार ने 25 फाइलों में कर दिया आदेश

Wed, 26 Mar 2025 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Mar 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
The date was March 21, 10 days earlier the Tehsildar gave the order in 25 files
मऊ। तहसीलों में मनमानी और धांधली से वादकारियों की परेशानी बढ़ती जा रही है। कुछ ऐसा ही मामला मधुबन तहसील के बाद अब मऊ सदर तहसील में आया है। सदर तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील कुमार राय, मंत्री तेज बहादुर सिंह समेत अन्न अधिवक्ताओं ने तहसीलदार पर मुकदमों की 25 फाइलों में नियम को ताक पर रखकर आदेश करने का आरोप लगाया है। इससे नाराज अधिवक्ता सोमवार से कार्य बहिष्कार पर हैं।
विज्ञापन

तहसील अधिकारियों ने इन आदेशों से खुद को अनजान बताया है और जांच की बात कही है। तहसीलदार न्यायिक कोर्ट में 15 ग्राम पंचायतों के 25 मुकदमे चल रहे थे। सदर तहसील में तहसीलदार न्यायिक का पद बीते 10 साल से खाली चल रहा है, जिसके चलते सदर तहसीलदार ही इस कोर्ट के मुकदमों की सुनवाई करते हैं।
विज्ञापन

सात मार्च 2025 को इन 25 फाइलों में सुनवाई होनी थी, लेकिन किसी कारण सुनवाई नहीं होने से इन फाइलों में सुनवाई के लिए 21 मार्च 2025 की तारीख दी गई थी। 21 मार्च को वादकारी और अधिवक्ता कोर्ट में पहुंचे फाइलों की स्थिति देखने के लिए तो पता चला कि इन 25 फाइलों में सुनवाई की तारीख से 10 दिन पहले 12 मार्च को ही तहसीलदार ने आदेश कर दिया है। अधिवक्ताओं ने कोर्ट के पेशकार और उप जिला शासकीय अधिवक्ता पर भ्रष्टाचार की नीयत से इन फाइलों में आदेश करने का आरोप लगाते हुए सोमवार को न्यायिक कार्यों का बहिष्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गैंगस्टर में कुर्क जमीन कर दी थी नामांतरित
मधुबन तहसीलदार ने 27 फरवरी 2024 को गैंगस्टर में कुर्क 25 कड़ी जमीन को बीते 3 मार्च को आरोपी की बहन के नाम ट्रांसफर कर दी थी। कुर्की के समय जिलाधिकारी ने तहसीलदार मधुबन को ही रिसीवर बनाया था। मामला उजागर होने पर आरोपी, उसकी पत्नी और बहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। हालांकि अभी विभागीय जांच चल रही है, उसमें कई राजस्वकर्मियों का भी नाम सामने आ सकता है।
निर्धारित तिथि से पहले फाइलों में आदेश करना जांच का विषय है। इन फाइलों में सुनवाई की कब तारीख दी गई थी, इसे ऑनलाइन देखना पड़ेगा। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - हेमंत चौधरी, उपजिलाधिकारी, सदर मऊ

आधिवक्ताओं ने पेशकार और शासकीय अधिवक्ता पर आरोप लगाया है। फाइलों में कैसे आदेश हो गया, इसकी जानकारी नहीं है। अभी अधिवक्ताओं से इस मामले में बातचीत नहीं हुई है। इन सभी फाइलों में दोबारा सुनवाई होगी। - उमेश सिंह, तहसीलदार, सदर तहसील मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed