फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The cook was shown dead in the records

अभिलेखों में रसोइया को दिखा दिया मृत

Wed, 06 Apr 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
The cook was shown dead in the records
ब्लॉक संशाधन केंद्र बडरांव पर प्रार्थना पत्र दिखाती नवली प्राथमिक विद्यालय की रसोइया तेतरी देव? - फोटो : MAU
अमिला। बड़रांव ब्लाक क्षेत्र के नवली प्राथमिक विद्यालय पर कार्यरत महिला रसोइया को डेढ़ वर्ष से मानदेय नहीं मिल सका है। विभागीय लापरवाही की स्थिति यह है कि बीआरसी कार्यालय के अभिलेेखों में उसे मृतक दिखा दिया गया है। रसोइया इससे नाराज है और उसने बुधवार को बीआरसी पर शिकायती पत्र देकर मानदेय भुगतान की मांग की। साथ ही समस्या का समाधान न होने पर परिवार संग आत्मदाह की चेतावनी भी दी। महिला रसोईया तेतरी (40) 1000 रुपया के मानदेय पर विद्यालय में मिड-डे-मील बनाने का काम करती है। जिसका मानदेय डेढ़ वर्ष से रुका हुआ है। ऐसे में उसके समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। विभागीय लापरवाही की स्थिति यह है कि बीआरसी बड़रांव कार्यालय के अभिलेखों में तेतरी को मृतक दिखा दिया गया हैै। कई बार शिकायत करने बावजूद मानदेय का भुगतान नहीं किया गया। नाराज रसोइया ने बुधवार को बीआरसी कार्यालय पहुंचकर बीईओ को शिकायती पत्र दिया। कहा कि सप्ताहभर में मानदेय भुगतान नहीं दिया गया तो बीआरसी पर बच्चों संग आत्मदाह करूंगी। बीईओ शशिकांत यादव ने बताया कि कंप्यूटर ऑपरेटर से त्रुटि हुई है। संशोधन करा कर एक माह का मानदेय लगा दिया गया है। शेष रसोइया के खाते में भेज दिया जाएगा। बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। खंड शिक्षा अधिकारी से रिपोर्ट मांगी गई है। लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed