फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The CO arrived along with the team to know the reality of Manbad

मनबढ़ की हकीकत जानने टीम समेत पहुंचे सीओ

Fri, 19 Nov 2021 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
The CO arrived along with the team to know the reality of Manbad
मऊ। जिले में बढ़ते अपराधिक घटनाओं के साथ मनबढ़ों की मनमानी के कारण आम जन से लेकर स्कूल और अध्यापक भी काफी परेशान दिखाई दे रहे हैं। मधुबन थाना क्षेत्र के गंगऊपुर कंपोजिट विद्यालय में शाम होते ही शराबियों और जुआरियों का जमावड़ा हो जाता है। जिसको लेकर स्कूल प्रबंधन द्वारा शिकायत भी की गई थी। लेकिन इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। जिसको लेकर अमर उजाला ने 19 नवंबर के अंक में मनबढ़ों की दबंगई, स्कूल में ही बैठकर पीते हैं शराब शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। जिसका संज्ञान लेते हुए मधुबन के क्षेत्राधिकारी अमित सिंह, थानाध्यक्ष थानाध्यक्ष शौर्य राय के साथ शुक्रवार की शाम छह बजे विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने चेताया कि विद्यालय परिसर के साथ-साथ कही भी मनबढ़ों की मनबढ़ई नहीं चलेगी। ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों ने जनहित में चलाई जा रही अमर उजाला की मुहिम की सराहना की है। क्षेत्राधिकारी अमित सिंह का कहना है कि मनबढ़ों की जानकारी प्राप्त कर उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की टीम स्कूल सहित आसपास के इलाके का नियमित रूप से निरीक्षण कर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed