{"_id":"57c088584f1c1b0d4bd4feb8","slug":"the-city-11-hours-power-cuts","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 घंटे तक गुल रही नगर की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 घंटे तक गुल रही नगर की बिजली
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Fri, 26 Aug 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
Power cut leads 21 die in Hyderabad govt hospital as staff blame
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीते चार दिनों से नगर क्षेत्र में बिजली कटौती से लोग आजिज हो चुके हैं। गुरुवार की रात श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भी रात 12.30 के बाद विद्युत उपकेंद्र की ब्रेकर ट्राली जलने से बिजली गुल हो गई। इससे आस्थावनों का जन्मष्टमी का पर्व फीका पड़ गया। रात को विभिन्न मंदिरों और स्थानों पर आयोजित भक्ति कार्यक्रम और झाकियों का कार्यक्रम फीका रहा। गुरवार की रात गुल हुई बिजली शुक्रवार की सुबह 11 बजे बहाल हुई।
नगर क्षेत्र के आजमगढ़ मोड़ स्थित भीटी उपकेंद्र से नगर क्षेत्र के अधिकांश क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति होती है। गुरुवार को जन्माष्टमी पर्व के मद्देनजर लोग जश्न में डूबे थे, तभी अचानक रात को साढ़े बारह बजे के करीब बिजली कट गई। आधी रात को अचानक बिजली कटने से लोग हलाकान दिखे। लेकिन ज्यादा रात होने के कारण कोई इसका कारण पता नहीं कर सका। अधिकांश लोगों ने इसे स्पेशल रोस्टिंग समझे। लेकिन दूसरे दिन शुक्रवार की सुबह जब दस बजे तक आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो लोग कारण पता करने में जुटे।