{"_id":"61d32c4716e3fd124b49ce0e","slug":"the-chilling-cold-continues-mau-news-vns6315515128","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ने का सिलसिला जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ने का सिलसिला जारी
विज्ञापन
मऊ। जिले में शीतलहर से आम लोगों की परेशानी बढ़ती ही जा रही है। सोमवार की सुबह लगभग आठ बजे तक आसमान कोहरे से पटा रहा। लोगों की दिनचर्या पर कोहरे का भी खासा असर देखने को मिला। वाराणसी-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग सहित विभिन्न मार्गों पर वाहनों का संचालन प्रभावित रहा। ठंड के चलते रेलवे तथा रोडवेज पर प्रतीक्षारत यात्रियों को एक-एक पल बिताना मुश्किल हो रहा था। सुबह 11 बजे के बाद भगवान भास्कर का उदय हुआ तो लोगों के चेहरे खिल उठे। बाजारों में चहल पहल दिखी।
सोमवार की सुबह आठ बजे तक शीतलहर चलने तथा धुंध छाए रहने से लोग घरों से देर से निकले। सुबह के समय ट्यूशन पढ़ने वाले बच्चों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। कोहरे के चलते भोर में चलने वाली रोडवेज बसों का संचालन प्रभावित होने से महानगरों कीे ओर जाने वाले लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। सुबह के समय कोहरे की धुंध के चलते वाहन रेंगते हुए चल रहे थे। इस दिन अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा।
आद्रता 72 प्रतिशत रही। 11 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही थी। सुबह 11 बजे के बाद भगवान सूर्य के उदय होते ही जन जीवन में गतिशीलता आई। धूप निकलने के बाद बाजारों में चहल पहल बढ़ गई। लोग अपने कामों को निबटाने में व्यस्त हो गए। कई दिनों से सुस्त पड़ चुके बाजार में भी ग्राहकों की भीड़ दिखने लगी। धूप के चलते घर से लेकर सड़कों तक लोगों के चेहरों पर चमक देखते ही बन रही थी। सरकारी कार्यालयों के भी तमाम कर्मचारी बाहर धूप का आनंद लेते देखे गए।