फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The child dies due to scorching fire, the cylinder kept in the shanty burst

आग से झुलसकर बालक की मौत, मड़ई में रखा सिलिंडर फटा

Sat, 23 Apr 2022 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
The child dies due to scorching fire, the cylinder kept in the shanty burst
मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र के पड़ेरूआ गांव में शॉर्ट सर्किट से आग के बाद सिलेंडर में विस्फ? - फोटो : MAU
मुहम्मदाबाद गोहना। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के पड़ेरूआ गांव में शनिवार की दोपहर में एक रिहायशी मड़ई में शार्ट सर्किट से आग लग गई। लोग कुछ समझ पाते तब तक आग पास में बनी दूसरे ग्रामीण की मड़ई तक पहुंच गई। उस मड़ई में रखे सिलिंडर में भी आग लग गई। विस्फोट के साथ सिलिंडर फट गया और 200 मीटर दूर जा गिरा। हादसे में झुलसने से मड़ई में सो रहे आठ वर्षीय बालक की मौत हो गई, वहीं आसपास बनी छह मड़इयां जलकर राख हो गईं। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर ग्रामीणों ने काबू पाया। घटना की सूचना पर आला अधिकारी मौके पर पहुंचे, राजस्व कर्मी ने आग से हुए नुकसान की रिपोर्ट तैयार की।
विज्ञापन

पडेरूआ गांव की नट बस्ती में इसराइल पुत्र मजीद की मड़ई में शनिवार की दोपहर करीब एक बजे बिजली के तार में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते मडई धू-धू कर जलने लगी। इस बीच देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इस दौरान मड़ई में सो रहा इरफान (8) पुत्र इसराइल की झुलसने से मौत हो गई। साथ ही आग फैल कर बगल के घरों में रहने वाले मुख्तार, फिरोज, झिनक गुफ्तार, आदि के आशियाने तक पहुंच गई और आधा दर्जन लोगों का रिहायसी आशियाना जल गया। आगजनी के शिकार हुए एक परिवार के मुखिया झिनक के छप्पर में गैस सिलिंडर रखा हुआ था। रेगुलेटर के पाइप में आग लगने से सिलेंडर धमाके के साथ फटा और लगभग 200 मीटर दूर गामा यादव के खेत में जा गिरा। खेत में काटकर रखे गेहूं का सैकड़ों बोझ भी जल गया।
विज्ञापन

सभी के घरों में रखा गृहस्थी और खाने-पीने का सामान जल गया। आगजनी का शिकार झीनक ने बताया कि उसके घर में बेटी की शादी थी। शादी के लिए सामान खरीद कर रखा गया था। आग से सभी सामान और कुछ पैसे व गहने भी जल गए। नट बस्ती में आग की सूचना पर आसपास के सैकड़ों लोग मौके पर जुट गए। किसी आग पर काबू पाया लेकिन तब तक सब कुछ समाप्त हो गया था। सूचना मिलने पर कोतवाल शैलेश सिंह, उप जिला अधिकारी मनोज तिवारी, सीओ राजकुमार सिंह समेत राजस्व कर्मी और लेखपाल मौके पर पहुंचे। एसडीएम के निर्देश पर नुकसान हुए सामान का ब्यौरा तैयार किया गया। घटना में मरे आठ वर्षीय इरफान का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed