{"_id":"690a455fdcdf83b70f024b7f","slug":"the-body-of-a-missing-youth-was-found-in-a-pit-50-meters-away-from-his-home-mau-news-c-295-1-mau1002-135848-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: लापता युवक का शव घर से 50 मीटर दूर गड्ढे में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: लापता युवक का शव घर से 50 मीटर दूर गड्ढे में मिला
विज्ञापन
मृतक बिंदु राजभर।फाइल फोटो
- फोटो : अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर कूरेभार मुख्य चौराहे से गुजरते वाहन
कोपागंज। खुखुंदवा गांव स्थित पानी से भरे गड्ढे में मंगलवार सुबह बिंदु राजभर (18) का शव उतराया मिला।
वो बीते शनिवार की शाम से लापता था। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच की और पंचनामा बनाकर शव को जिला अस्पताल भेजवाया।
बीते 10 दिनों में ये तीसरी घटना है, जब घर से निकले युवकों का शव सुनसान जगह पर मिला है। खुखुंदवा गांव निवासी बिंदु राजभर बीते एक नवंबर की शाम पांच बजे थोड़ी देर में लौटने की बात कहकर निकला था। लेकिन देर रात तक नहीं लौटा।
रातभर उसकी तलाश के बाद भी पता नहीं चला तो दो नवंबर को परिजनों ने थाने पहुंचकर गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कराया। मंगलवार सुबह घर से 50 मीटर की दूरी पर पानी से भरे गड्ढे में शव मिला।
बिंदु चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था। कोपागंज थानाध्यक्ष रविंद्रनाथ राय ने बताया कि युवक मिर्गी का रोगी था। रोज शाम को उसी स्थान पर जाकर बैठता था।
आशंका है कि मिर्गी का दौरा पड़ा होगा, वह गड्ढे में गिरने से मौत हो गई। हालांकि पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।

मृतक बिंदु राजभर।फाइल फोटो- फोटो : अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर कूरेभार मुख्य चौराहे से गुजरते वाहन
विज्ञापन