फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The bike rider returning home felt chest pain and stopped the bike, died before reaching the doctor

Mau News: घर लौट रहे बाइक सवार को सीने में हुआ दर्द तो रोकी बाइक, डाक्टर के यहां पहुंचने से पहले तोड़ा दम

Tue, 26 Aug 2025 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
The bike rider returning home felt chest pain and stopped the bike, died before reaching the doctor
घोसी कोतवाली क्षेत्र के हड़हुआ के पास रविवार की देर शाम एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक की बाइक चलाते समय सीने में दर्द होने लगा। बाद में हार्ट अटैक आ गया। इस दौरान उसके पीछे आ रहे दूसरे वाहन चालकों ने उसे घोसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर परिजनों को सुपर्द कर दिया। उधर हार्ट अटैक को लेकर बीते एक माह में केवल जिला अस्पताल में ही 11 मरीज पहुंचे है, इसमें 5 मरीज तो अचानक हार्ट अटैक आने पर पहुंचे थे।
विज्ञापन

मृतक की पहचान गोरखपुर जिले के बड़हलगंज निवासी रामानंद गिरी 55 पुत्र केशवनाथ गिरी के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार रविवार को वह बाइक से घोसी बाजार आया हुआ था। जहां शाम करीब आठ बजे वह बाइक से वापस अपने घर जा रहा था, जहां अभी वह घोसी कोतवाली क्षेत्र के हड़हुआ फोरलेन के पास उसे सीने में तेज दर्द महसूस होने पर उसने बाइक की गति धीमी कर रोक दी। बाइक रोकते ही वह जमीन पर आ गिरा, इस दौरान उधर से गुजर रहे वाहन चालकों ने यह स्थिति देखकर इसकी सूचना एंबुलेंस के साथ घोसी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची 102 एंबुलेंस से रामानंद गिरी को घोसी अस्पताल लेकर पहुंची, यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीएचसी प्रभारी डॉ. ने बताया कि रामानंद गिरी जब अस्पताल पहुंचे तो उनकी मौत हो चुकी थी, जो लक्षण बताया गया उसके अनुसार इनकी मौत हार्ट अटैक से होने की संभावना है।
विज्ञापन

30 दिन में हार्ट अटैक से जिला अस्पताल पहुंचे 11 मरीज
मऊ। मौसम के उतार-चढ़ाव से हृदय रोगियों की स्थिति गंभीर होती जा रही है। पिछले 24 घंटों में हार्ट अटैक से दो लोगों की मौत हो गई। मृतक में एक निजी अस्पताल का एक मरीज शामिल है।स्थिति की गंभीरता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि जिला अस्पताल में में प्रतिदिन हृदय और श्वसन संबंधी बीमारियों से पीड़ित लगभग 40 से 45 मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं।बीते 30 दिन में 11 मरीज केवल जिला अस्पताल में ही हार्ट अटैक की समस्या को लेकर पहुंचे है। अस्पताल के सीएमएस डॉ. धनज्जय कुमार ने बताया कि पहुंचने वाले चार मरीज तो अचानक सीने में तेज दर्द की समस्या लेकर पहुंचे थे, जहां उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल के वेंटीलेटर वाले आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया। बताया कि शाम से सुबह तक की सर्दी और दिन में तेज धूप के कारण हृदय रोगियों की समस्याएं बढ़ गई हैं। उन्होंने विशेषकर बुजुर्गों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।किसी का सर दर्द, कमर दर्द, तो सीने में जकड़न और सर चक्कर आने जैसी समस्याएं देखने को मिल रही है. डॉक्टर का कहना है कि इन चीजों को नजर अंदाज न करें और इससे सावधान रहें. बदलते मौसम में खास करके अस्थमा, हार्ट अटैक, कार्डियक अरेस्ट जैसे मरीजों को काफी समस्याएं होने लगती है. इन मौसम में इन लोगों को सावधानी बरतनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिखे ये लक्षणों तो हो जाएं अलर्ट

मऊ। आईएमए के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. संजय सिंह ने बताया कि युवाओं में भी हार्ट अटैक के मामले आ रहे हैं।उन्हें भी सावधानी बरतनी होगी। बताया कि मरीजों की ईसीजी और ईको जांच में यह खुलासा हो रहा है। बदलाव वाले इस मौसम में शुगर और ब्लड प्रेशर वाले मरीजों को भी सावधानी बरतनी होगी। कार्डियक अटैक को लेकर कई लोगों में ब्रेन स्ट्रोक और लकवा मारने का भी डर रहता है, इसीलिए खास करके इन मौसम में लोगों को काफी ध्यान रखना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed