फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The bachelors beat the married team by three wickets

कुंवारों ने विवाहितों की टीम को तीन विकेट से हराया

Mon, 17 Jan 2022 09:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 09:48 PM IST
विज्ञापन
The bachelors beat the married team by three wickets
रतनपुरा क्षेत्र के सेहबरपुर ग्राम पंचायत में रविवार को विवाहित और कुंवारे युवकों की टीमों के मध्य क्रिकेट मैच हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 25 ओवरों में कुंवारों की टीम ने 166 रन बनाया। जिसमें पंकज सिंह ने सर्वाधिक 51 रन एवं अमिष ने 29 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए कुंवारों की टीम ने भी 7 विकेट खोकर 167 रन 23 ओवरों में ही हासिल कर लिया।
विज्ञापन

कुंवारों की टीम के तरफ से निरंजन पांडेय ने सर्वाधिक 38 एवं गौरव पांडेय ने 32 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। निरंजन पांडेय को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। मैच का उद्घाटन डॉ. सुशील सिंह ने किया। इस रोमांचक मैच को देखने के लिए बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित थे।
विज्ञापन

इसी क्रम में क्षेत्र के अईलख ग्राम पंचायत में बीमौटा बाबा क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच रविवार को मऊ जनपद के अईलख व बलिया जनपद के कमल सागर की टीम के मध्य खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कमल सागर की टीम ने निर्धारित ओवरों में 72 रन बना कर आल आउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अईलख की टीम ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए10 ओवर में 7 विकेट खोकर कमल सागर की टीम को 3 विकेट से पराजित कर लक्ष्य हासिल करते हुए ट्राफी पर कब्जा कर लिया। अईलख की टीम के गौरव सिंह को मैन आफ द मैच और कमल सागर टीम के भोला को मैन ऑफ द सीरीज के खिताब से नवाजा गया अरुण कुशवाहा को बेस्ट फील्डर और मन्नू सिंह को बेस्ट ऑलराउंडर का पुरस्कार दिया गया। मैच का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कृष्णा राजभर ने फीता काटकर खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर किया। कार्यक्रम का संचालन अरविंद कुशवाहा एवं अरविंद सिंह ने किया। इस अवसर पर विजेता टीम को 11000 का नकद पुरस्कार एवं ट्रॉफी तथा उपविजेता टीम को 5500 रुपये का नकद पुरस्कार एवं ट्राफी प्रदान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed