फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The ash from the fire 13 residential Mdiya

आग से 13 रिहायशी मड़इयां राख

Fri, 15 Apr 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो/ अमर उजाला, मऊ Updated Fri, 15 Apr 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
The ash from the fire 13 residential Mdiya
आग से 13 रिहायशी मड़इयां राख
 शहर कोतवाली क्षेत्र के परदहां गांव में गुरुवार को शार्टसर्किट से दो रिहायशी मड़ई में आग लग गई। काफी जद्दोजहद के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। जिसमें जलकर एक मवेशी की भी मौत हो गई।  आग में मकान में रखा सामान और अनाज भी जलकर राख हो गया।गुरुवार की दोपहर बिजली आपूर्ति के बाद परदहां गांव निवासी वीरेंद्र के घर शार्टसर्किट से आग लग गई।
विज्ञापन


आनन फानन में ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से मड़ई में रखे सामान जलकर नष्ट हो गए । वहीं एक मवेशी की मौत हो गई। जबकि एक मवेशी बुरी तरह से झुलस गया। हलधरपुर संवाददाता के अनुसार जयसिंहपुर गांव अज्ञात कारणों से सुरेंद्र पुत्र  सुखरन के रिहायशी मड़ई में आग लग गई।
विज्ञापन


इससे आसपास के सकलदीप पुत्र सतीराम, शिवकुमार पुत्र चंद्रदेव, रामअवध पुत्र नंदू,  राजेंद्र पुत्र दुखरन, मुन्ना पुत्र दुखरन, प्रमिलेश पुत्र रामशकल,  रजनीकांत पुत्र रामबचन, मनोज पुत्र राजपति, गुलाब पुत्र रामशकल, भोला पुत्र  सुखरन की भी रिहायाशी मड़ई जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने किसी प्रकार आग पर काबू पाया। इस आग की घटना से लोगों के सामने रहने खाने की समस्या उत्‍पन्न हो गई। ग्रामीणों ने इन लोगों के लिए   प्रशासन से सहायता की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed