फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The announcement of the chief election increased the agitation of the contenders

प्रमुखी चुनाव की घोषणा से दावेदारों की सरगर्मी बढ़ी

Tue, 06 Jul 2021 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
The announcement of the chief election increased the agitation of the contenders
मऊ। निर्वाचन आयोग द्वारा ब्लाक प्रमुखी के चुनाव की घोषणा के बाद दावेदारों की सरगर्मी अचानक बढ़ गई है। भावी प्रत्याशी अपने वोटरों को सहेजने के लिए पूरी ताकत झोंक दिए हैं। कई प्रत्याशियों की ओर से वोटरों को गुप्त सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है, जहां उनके विपक्षी उनके वोटों में सेंधमारी न कर सकें। मंगलवार को भावी प्रत्याशियों की ओर से अपने वोटरों को अपने सुरक्षित स्थानों पर भेजने की मुहिम में तेजी आई। जिले के नौ ब्लाक प्रमुखों का चुनाव 822 बीडीसी वोटर करेंगे। अधिसूचना जारी होने के साथ की नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हो गई हालांकि मंगलवार को नामांकन पत्रों की बिक्री कम ही हुई।
विज्ञापन

जिले में नौ ब्लाकों के प्रमुख पदों के लिए 10 जुलाई को मतदान होना है। यूं तो प्रमुख पद के दावेदार त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों से पहले ही से तैयारी में लगे हैं। उसी तैयारी के हिसाब से ही अपने नजदीकियों को बीडीसी चुनाव लड़ाए थे। दावेदार अपने बीडीसी वोटरों को अपने पाले में करने के लिए पंचायत चुनाव के परिणाम आने के बाद से ही जुट गए थे। इसके लिए समर्थकों के साथ दिन रात एक किए हुए हैं। प्रमुख पद के चुनाव की घोषणा होने में देरी के चलते दावेदारों के खर्च में भी काफी बढ़ोत्तरी हो गई, खैर, अब जब चुनाव की घोषणा हो गई और महज चार दिनों बाद चुनाव होने हैं। ऐसी परिस्थितियों में भावी प्रत्याशियों ने अपने बीडीसी वोटरों को अपने पाले में बनाए रखने के लिए पूरी ताकत लगा दी है। कई दावेदार भाजपा से प्रत्याशी घोषित किए जाने के लिए बड़े नेताओं के यहां जुगाड़ लगाने में जुटे हैं।
विज्ञापन

सपा ने प्रमुख पद के लिए कोपागंज घोसी, फतेहपुर मंडाव सहित पांच ब्लाकों प्रत्याशियों की घोषणा काफी पहले ही कर दी है। भाजपा की ओर से अभी तक प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की गई है। लेकिन कई ब्लाकों में दावेदार अपने भाजपा प्रत्याशी के रूप में प्रचार में लगे हैं। बड़राव ब्लाक में दो दावेदार अपने को भाजपा की प्रत्याशी घोषित किए जाने की उम्मीद लगाकर प्रचार में लगे हैं। इनमें भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष की पत्नी और पूजा मिश्रा चुनाव प्रचार में काफी सक्रिय हैं। घोसी ब्लाक प्रमुखी के लिए भाजपा के विवेकानंद यादव भी भाजपा के अघोषित प्रत्याशी के रूप में प्रचार में लगे हैं। कोपागंज ब्लाक से सपा के राम करन चौहान, फतेहपुर मंडाव ब्लाक से ऐश्वर्या मणि यादव सपा से और मीनू सिंह भाजपा प्रत्याशी के प्रचार में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed