फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The aim is to convey the stories of bravery of immortal martyrs and freedom fighters to the masses

Mau News: शहीदों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की शौर्य गाथाओं को जन-जन तक पहुंचाना उद्देश्य

Thu, 03 Oct 2024 03:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2024 03:47 AM IST
विज्ञापन
The aim is to convey the stories of bravery of immortal martyrs and freedom fighters to the masses
मऊ। नगरपालिका सामुदायिक भवन में द्वितीय शौर्य गाथा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कथा वाचक आचार्य शांतनु महाराज ने वीरता की अनुपम कथाएं प्रस्तुत कीं। वीरता की अनुपम कथा सुन जनसमूह मंत्रमुग्ध हो गया। उन्होंने देश की मातृशक्ति के त्याग, बलिदान, साहस, और शौर्य को वर्णित करते हुए नवरात्रि की महत्ता बताई। उन्होंने संगठित रहने की अपील की।
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्देश्य देश के अमर शहीदों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की शौर्य गाथाओं को जन-जन तक पहुंचाना और नई पीढ़ी में देशभक्ति एवं कर्तव्यनिष्ठा की भावना जागृत करना है। वयम वरेण्यम् फाउंडेशन अपने राष्ट्र-निर्माण के प्रयासों के तहत इस प्रकार के आयोजन देश भर में करता रहता है, जिससे लोग भारत के गौरवशाली इतिहास से परिचित हो सकें।फाउंडेशन के संस्थापक पत्रकार पंकज सिंह ने कहा कि शौर्य गाथा के माध्यम से हम न केवल हमारे वीर बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं, बल्कि समाज में देशप्रेम की भावना को भी सशक्त बना रहे हैं। मऊ में इस कार्यक्रम को मिली अपार सफलता इस बात का प्रमाण है कि हमारे देशवासी अपनी महान विरासत को संजोने और समझने के लिए प्रेरित हैं। इस मौके पर गनेश सिंह, रामानुज सिंह, नीरज सिंह पिंटू सिंह, अमित सिंह आदि का सराहनीय योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed