{"_id":"57c874914f1c1ba4242cb62e","slug":"the-advocate-took-out-riwalwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ता ने निकाली रिवाल्वर, अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ता ने निकाली रिवाल्वर, अफरातफरी
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Fri, 02 Sep 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
दीवानी कचहरी परिसर में बुधवार को मुकदमे में जिरह-बहस करने को लेकर दो अधिवक्ताओं के बीच हुई कहासुनी का मामला गुरुवार को बढ़ गया। एक पक्ष की तरफ से उसके सहयोगी अधिवक्ता ने रिवाल्वर निकाल ली। लेकिन लोगों के हस्तक्षेप करने से बड़ी घटना नहीं हुई।
दीवानी कचहरी में एक मुकदमे की सुनवाई होनी थी। इस दौरान दोनों पक्षों के वकीलों ने अपनी बात रखी। एक पक्ष को दूसरे पक्ष की बात नागवार लगी। उसने उसको कोर्ट के बाहर देख लेने की धमकी दी। इतना ही नहीं, धमकी देने वाले अधिवक्ता ने रात में फोन कर दूसरे अधिवक्ता को फातिमा तिराहे पर बुलाया।
हालांकि इसके बाद भी अधिवक्ता फतिमा चौराहे पर नहीं गया। पीड़ित अधिवक्ता ने गुरुवार को मामले को बार के सामने रखा। बार ने धमकी देने वाले वकील को तलब किया, लेकिन वह नहीं गया। इसको लेकर बाद में बहस शुरू हो गई। बात बढ़ने पर धमकी देने वाले अधिवक्ता के सहयोगी ने रिवाल्वर निकाल ली। इस दौरान कचहरी परिसर में अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। लोगों ने किसी तरह मामला शांत कराया।