फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   test aborted

कामिल अंतिम वर्ष, 16 तारीख की परीक्षा निरस्त

Tue, 12 Apr 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो/ अमर उजाला, मऊ Updated Tue, 12 Apr 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
 मदरसा बोर्ड की परीक्षा के दौरान मंगलवार को बोर्ड की गंभीर लापरवाही उजागर हुई। कस्बे के नोमानी इंटर कालेज में दूसरी पाली की परीक्षा के लिए जब लिफाफा खोला गया तो 12 अप्रैल को होने वाली परीक्षा की बजाए 16 अप्रैल को होने वाली परीक्षा का प्रश्नपत्र निकला। यह देख केंद्र व्यवस्थापकों के होश उड़ गए। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बोर्ड के रजिस्ट्रार को मामले की सूचना दी।
विज्ञापन


उनके निर्देश पर 16 अप्रैल वाले लिफाफे में बंद प्रश्नपत्र खोला गया तो उसमें 12 अप्रैल वाले विषय का प्रश्नपत्र निकला। इसपर रजिस्ट्रार ने 16 अप्रैल को होने वाली कामिल अंतिम वर्ष की परीक्षा निरस्त कर दी। इस गफलत में परीक्षा दो बजे के स्थान पर डेढ़ घंटे विलंब से यानी साढ़े तीन बजे से शुरू हो सकी। 12 अप्रैल को कामिल अंतिम वर्ष की मोताला फिका इस्लामी शिया और सुन्नी विषय की परीक्षा थी। 
विज्ञापन



मदरसा बोर्ड  द्वारा संचालित परीक्षा में मंगलवार को कामिल अंतिम वर्ष की मोताला फिका इस्लामी शिया और सुन्नी विषय का इम्तहान दूसरी पाली में दो बजे से होना था। इस विषय के लिए कुल 1671 परीक्षार्थी कक्षों में बैठे थे। केंद्र पर जब व्यवस्थापकों ने प्रश्नपत्र का लिफाफा खोला तो उसमें से कामिल अंतिम वर्ष की मोताला उसूल फिका सुन्नी विषय का प्रश्नपत्र निकला। यह परीक्षा 16 को होने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह देखते ही केंद्र व्यवस्थापकों के होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल इसकी जानकारी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी डा. विजय प्रताप यादव को दी। उन्होंने मदरसा  बोर्ड के रजिस्ट्रार  मु. तारिक को इसकी जानकारी देकर दिशा निर्देश मांगा। रजिस्ट्रार के निर्देश पर 16 अप्रैल वाला लिफाफा खोला गया तो उसमें 12 अप्रैल वाली यानी मोताला फिका इस्लामी शिया और सुन्नी विषय का प्रश्नपत्र निकला।


रजिस्ट्रार के निर्देश पर उसी लिफाफे से मोताला फिका इस्लामी शिया और सुन्नी विषय की परीक्षा शुरू कराई गई। इस पूरे ऊहापोह में डेढ़ घंटे निकल गए। अंतत: साढ़े तीन बजे से परीक्षा शुरू हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed