फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Temperature increased by two degrees due to drizzle

Mau News: बूंदाबांदी से दो डिग्री बढ़ा तापमान

Fri, 06 Jun 2025 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Temperature increased by two degrees due to drizzle
नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में बृहस्पतिवार की रात बूंदाबादी होने के बाद शुक्रवार को एक बार फिर मौसम में बदलाव देखा गया। आकाश में हल्के बादल छाए रहने के बाद भी तेज धूप निकला रहा। इसके चलते लोगों को आने-जाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा। दोपहर के समय मुख्य मार्ग पर लोगोंं की आवाजाही कम रही। अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई।
विज्ञापन

रोजाना तापमान में उतार-चढ़ाव होने से लोगों की परेशानी बढ़ती ही जा रही है। बृहस्पतिवार की रात बूंदाबांदी होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली लेकिन शुक्रवार को गर्मी उमस के चलते लोगों का हाल बेहाल रहा। सुबह से ही आसमान में हल्के बादल छाए रहे। सुबह आठ बजे से धूप-छांव होता रहा। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया धूप तेज होती गई। लोग जरूरी कामों से बाहर निकल रहे थे। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग शीतल पेय पदार्थों का सेवन करते नजर आए। तापमान पर नजर डाला जाए तो शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। आद्रता 43 प्रतिशत रही। जबकि आठ किमी की रफ्तार से हवा चल रही थी। जबकि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी बीच बिजली के अप-डाउन होने से लोगों को दिन बिताना मुश्किल हो रहा था। मझवारा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में तेज धूप और उमस से लोगों को तमाम समस्याओं से जूझना पड़ा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed