फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Tele medicine service started in Bapu Medical College

बापू आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज ने शुरू किया टेली मेडिसिन सेवा:

Thu, 13 May 2021 10:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 10:25 PM IST
विज्ञापन
Tele medicine service started in Bapu Medical College
मऊ। कोरोना काल में मरीजों को राहत देने के लिए बापू आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज लाड़नपुर ने नि:शुल्क टेली मेडिसिन सेवा शुरू की है। साथ ही चिकित्सकों का मोबाइल नंबर जारी किया है। विभिन्न बीमारियों के विशेषज्ञ प्रतिदिन पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न पांच बजे तक मरीजों को नि:शुल्क परामर्श देंगे।
विज्ञापन

बापू आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज के चिकित्सक फोन पर लोगों को चिकित्सीय परामर्श देने के साथ ही कोरोना को लेकर पैदा हुई भ्रांतियों को दूर करेंगे। बापू आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज एवं हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. मनीष कुमार राय ने बताया कि कोरोना काल में बापू आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल ने अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए यह कदम उठाया है। जिसमें चिकित्सकीय परामर्श घर बैठे उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए बापू आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के चिकित्सकों के मोबाइल नंबर के माध्यम से विभिन्न प्रकार के रोगों का पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न पांच बजे तक परामर्श लिया जा सकता है।
विज्ञापन

बाल रोग विशेषज्ञ दुर्गा प्रसाद सिंह 8127551078, डॉ. ललित कुमार 9504224180, स्त्री प्रसूति विशेषज्ञ डॉ. प्रिया सिंह 8052237048, डॉ. रमेश चंद्र 7676393038, डॉ. राधाकृष्णा 8789367807, डॉ. उल्का 9175811587, आँख, कान, नाक, गला रोग विशेषज्ञ डॉ. उपेंद्र नाथ 9653095980, डॉ. सचिन 7020736317, जनरल सर्जन डॉ. विपिन पाठक 9450053415, डॉ. विष्णु 6388244007, डॉ. अजय कुमार शर्मा 9453760050, स्वास्थ्य वृत्त एवं योगा डॉ. अर्चना तिवारी 7887015994, डॉ. सुभाष 9404543374, डॉ. उज्जवला 9766039671, जनरल फिजिशियन डॉ. श्याम तिवारी 8884663498 , डॉ. अमोल 9822443845, डॉ. गुंजन 8412012055, डॉ. श्याम तिवारी 8884663498 पर नि:शुल्क चिकित्सकीय परामर्श लिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed