फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Tehsildar inspected Dargah cow shelter, gave instructions

Mau News: तहसीलदार ने दरगाह गौ आश्रय स्थल का किया निरीक्षण, दिए निर्देश

Fri, 29 Mar 2024 02:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
Tehsildar inspected Dargah cow shelter, gave instructions
मधुबन। स्थानीय थाना क्षेत्र के दरगाह स्थित गो आश्रय स्थल में गत दिनों मवेशियों के मृत पाए जाने के मामले में विभागीय सहित प्रशासनिक अधिकारी जांच पड़ताल कर में जुटे हैं। अमर उजाला ने खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। घटना के बाद यहां लगातार अधिकारियों का निरीक्षण जारी है। बृहस्पतिवार को तहसीलदार मधुबन हेमंत कुमार बिंद ने दरगाह स्थित पशु आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। साथ ही अधिकारियों और कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिया। तहसीलदार मधुबन ने दरगाह स्थित पशु आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। पशुओं की उचित देखभाल के लिए यहां रात में भी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने का निर्देश दिया। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. नवीन कुमार ने गो आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। गो वंश के लिए पर्याप्त मात्रा में चारा उपलब्ध मिला। उन्होंने कहा कि पशु चिकित्सक हर दिन गौशाला पहुंचे और नियमित जांच करें। पशुओं का नियमित चेकअप हो। इस दौरान ग्राम प्रधान लक्ष्मण वर्मा, पशुधन प्रसार अधिकारी डॉ. उग्रसेन यादव, लेखपाल अंशुल राय, सैयद सबी अहमद, मनोज कुमार सिंह, नीबू लाल विश्वकर्मा, आशुतोष सिंह बिट्टू, अवधेश वर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed