{"_id":"618cac33e98e6b6da207ca83","slug":"teenager-died-drowning-during-bath-in-river-to-offer-arghya-on-chhath-puja-in-mau","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मऊ: अर्घ्य देने के लिए नदी में नहाने उतरा किशोर, डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊ: अर्घ्य देने के लिए नदी में नहाने उतरा किशोर, डूबने से मौत
Thu, 11 Nov 2021 11:07 AM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 11 Nov 2021 11:07 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में गुरुवार की सुबह एक परिवार में छठ पर्व की खुशियां मातम में बदल गईं। दरअसल अर्घ्य देने से पहले तमसा नदी में नहाने उतरा 14 वर्षीय किशोर गहरे पानी में डूब गया और उसकी मौत हो गई। परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
हलधरपुर थाना क्षेत्र के कोन्हिया गांव निवासी महेंद्र यादव अपने परिवार के साथ तमसा नदी के तट पर छठ का पूजा करने गया हुआ था। छठ पर्व के दूसरे दिन भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के दौरान उसका 14 वर्षीय बेटा लालमोहन नदी में नहाने चला गया।
विज्ञापन
इस दौरान वह नदी के गहरे पानी मे चला गया। किशोर के शोर मचाने पर लोग उसे बचाने के लिए नदी में उतर पड़े। करीब 20 मिनट बाद लालमोहन को निकाल कर रतनपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
छठ के दिन यह घटना होने से परिवार के साथ पूरे गांव में कोहराम मच गया। मृतक दो भाई और तीन बहनों में सबसे छोटा था। पिता महेंद्र मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है।