फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Team reached complaint, no irregularity found in investigation

शिकायत पर पहुंची टीम, जांच में नहीं मिली कोई अनियमितता

Tue, 10 Nov 2020 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2020 12:20 AM IST
विज्ञापन
Team reached complaint, no irregularity found in investigation
कोपागंज। विकास कार्यों के नाम पर गांव में अनियमितता की शिकायत पर सोमवार को सीडीओ की अध्यक्षता वाली कमेेटी ने गांव में पहुंचकर जांच की। जांच में टीम को विकास कार्यों में कोई अनियमितता नहीं मिली। टीम ने इसकी रिपोर्ट बनाकर जिलाधिकारी को भेज दी है।
विज्ञापन

सोमवार को सीडीओ रामसिंह के नेतृत्व में परियोजना निदेशक मत्स्य त्रिवेदी, खंड विकास अधिकारी देवकुमार चतुर्वेदी के साथ फैजुल्लाहपुर गांव पहुंचे। टीम में शामिल अधिकारियों ने गांव में सबसे उस मार्ग की जांच की, जिसकी शिकायत प्रशासन से की गई थी। जांच में इंटरलॉकिंग होना मिला, इसके अलावा दो हैंडपंप रिबोर होकर चलते हालत में मिले। वहीं अन्य कार्यों की जांच किया गया, सभी सही मिले। अधिकारियों ने अपनी जांच में सभी कार्यों का होना पाया। इस दौरान जांच टीम ने कहा कि आख्या उच्चाधिकारियों को जल्द भेज दिया जाएगा। इस बाबत पूछने पर मुख्य विकास अधिकारी रामसिंह वर्मा ने कहा कि जो शिकायती पत्र मिला था जांच की जा चुकी है जल्द रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन

एक माह पूर्व हुई थी शिकायत
कोपागंज। कोपागंज ब्लाक के ग्राम सभा फैजुल्लाहपुर में बिना इंटरलॉकिंग तथा दो पंप रीबोर सहित अनेकों कार्यों को कागजों में दिखाकर लाखों रुपये प्रधान एवं सेक्रेटरी की मिलीभगत से उतार लेने की शिकायत ग्रामीणों ने एक माह पूर्व जिलाधिकारी अमित बंसल से की थी। जिलाधिकारी के निर्देश पर गठित टीम ने सोमवार को जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed