मऊ। कोविड अस्पताल परदहा में तैनात टीम-4 की बृहपतिवार को ड्यूटी पूरा होने पर रवाना होने से पहले टीम में शामिल सभी चिकित्सकों तथा स्वास्थ्यकर्मियों को हौसला बढ़ाने के साथ उनको सम्मानित किया गया। विभाग के अपर सीएमओ डॉ. अमर सिंह से सम्मानित होने से चिकित्सक तथा स्वास्थ्य कर्मी काफी खुश दिखे। जिले में कोरोना संक्रमण का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा हैं। हालात यह है कि जिले में बने दोनों कोविड अस्पताल फुल हैं। बढ़ते संक्रमण के बावजूद चिकित्सक तथा स्वास्थ्यकर्मी पूरे जीजान से मरीजों के बेहतर इलाज के लिए प्रयासरत हैं। बृहस्पतिवार को एल-3 अस्पताल परदहा में कोविड-19 मरीजों के देखभाल में लगी टीम-4 का ड्यूटी समय पूरा होने पर सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह के निर्देश पर अपर सीएमओ डॉ. अमर सिंह ने टीम में शामिल चिकित्सकों तथा स्वास्थ्यकर्मियों को उत्साह बढ़ाने के साथ उनका सम्मान किया। इस दौरान टीम को लीड कर रहे प्रभारी डॉ. इरशाद अहमद, डॉ. जुगल हंसराज चौधरी, डॉ. जितेंद्र कुमार, डॉ. राजेंद्रनाथ, डॉ. इंद्रकेश, ओमप्रकाश यादव, पूजा राय, आशा राय, उपासना राय, खुशनसीब खान, परमेश्वर, आशुतोष राय, रामजन्म यादव, प्रदीप कुमार, मनोज श्रीवास्तव, अनुपम राय, बदरऊ, इकलाख, बालकरन, सुखलाल आदि मौजूद रहे।