{"_id":"680be4971a7b0492660f67f9","slug":"teachers-told-neeraj-who-was-working-in-the-field-that-he-had-topped-the-district-mau-news-c-295-1-mau1001-127127-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: खेत में काम कर रहे नीरज को शिक्षकों ने बताया जिला टॉप कर गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: खेत में काम कर रहे नीरज को शिक्षकों ने बताया जिला टॉप कर गए
विज्ञापन
मधुबन। स्थानीय तहसील क्षेत्र के रमऊपुर निवासी राम चन्द्र पासवान का बेटा नीरज पासवान इंटरमीडिएट परीक्षा में जिला टॉपर बना है। नीरज ने 91 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। नीरज के पिता गुजरात में मजदूरी करते हैं, जबकि माता सुधा देवी गृहिणी हैं।
शुक्रवार की दोपहर में जब यूपी बोर्ड इंटर का रिजल्ट जारी हुआ तो वह अपनी मां के साथ खेत में काम रहा था। स्कूल के प्रबंधक डा. संजीव कुमार मल्ल व अन्य शिक्षकों ने उसको सूचना दी कि वह जिले में टॉपर बना है। इसकी जानकारी लगते ही नीरज और उनके परिवार की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। नीरज के पिता अभी गुजरात में हैं। उनकी तीन बेटियां और तीन बेटे हैं।
आर्थिक तंगी के बावजूद नीरज के पिता ने बेटे को शिक्षा देने में कोई कमी नहीं रखी और यही वजह कि बेटे ने आज जिला टॉपर बनकर पिता का मान बढ़ाया है। नीरज ने बताया कि वह आईआईटी से इंजीनियरिंग करना चाहता है।