फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Teacher died in a road accident, three arrested

सड़क हादसे में हुई थी शिक्षक की मौत, तीन गिरफ्तार

Sun, 20 Feb 2022 11:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 11:11 PM IST
विज्ञापन
Teacher died in a road accident, three arrested
मृतक शिक्षक राजेश राय की सड़क दुर्घटना में मौत में मामले में मधुबन थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभ - फोटो : MAU
मधुबन। घोसी कोतवाली क्षेत्र के बनगांवा के पास नहर में मिले मृत शिक्षक की मौत का राज रविवार को पुलिस घटना के 72 घंटे बाद खोलने में सफल रही। शिक्षक की मौत किसी साजिश के तहत नहीं बल्कि एक सड़क हादसे में हुई थी। लेकिन हादसे के बाद इसे छुपाना एक पुलिसकर्मी सहित तीन लोगों के लिए मुसीबत बन गया। पुलिस ने इसमें शामिल चार में से तीन आरोपियों को रविवार की दोपहर उनके ही गांव से गिरफ्तार कर लिया। एसओ सौरभ राय ने बताया कि सड़क हादसे में शामिल तीन आरोपी घोसी कोतवाली क्षेत्र के निकवल निवासी संतोष कुमार सिंह तथा बलिया जिले के गऊवापार निवासी सूरज और उसके भाई अमरेश पटले को रविवार को निकवल से पकड़ा गया। पूछताछ में संतोष ने बताया कि बुधवार को मधुबन के भैरोपुर में एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वह अपनी कार से पिता और दो रिश्तेदारों सूरज तथा अमरेश के साथ गया था। बृहस्पतिवार की भोर में वह गांव के लिए रवाना हुए। उदंरा मोड़ के आगे डीह बाबा के स्थान के पास कटघरा महलू निवासी शिक्षक राजेश राय सड़क पार कर रहे थे। कार की टक्कर लगते ही वह गिर पड़े। सभी घबरा गए और उन्हें कार में लादकर अस्पताल को रवाना हुए। लेकिन दो किमी दूर जाने पर शिक्षक की मौत हो गई। ऐसे में घबराकर वह इसे छुुपाने में जुट गए। पहले वह अपने गांव गए और शव को कार में रहने दिया, लेकिन कार का नंबर प्लेट हटाते हुए किसी को शक न हो कि कार में शव है तो उसे कवर से ढक दिया। जबकि शव को रात में साढ़े आठ बजे बनगांवा नहर में फेंक दिया। लेकिन दो जगहों पर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज तथा एक प्रत्यक्षदर्शी से मिले इनपुट से पुलिस ने मामले का खुलासा कर लिया। एसओ सौरभ राय ने बताया कि मृतक के भाई तरुण कुमार राय की तहरीर पर संतोष सहित चार के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed