{"_id":"57c1d3c94f1c1bb57ed4fec5","slug":"teacher-demand","type":"story","status":"publish","title_hn":"पदोन्नति मामले में तीन सितंबर को वरीयता सूची ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पदोन्नति मामले में तीन सितंबर को वरीयता सूची
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Sat, 27 Aug 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
शिक्षकों का मांगों काे लेकर धरना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ तथा विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में शिक्षकों ने दूसरे दिन भी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया। घंटों धरना प्रदर्शन के बाद बीएसए द्वारा मांगों को पूरा करने के आश्वासन पर शिक्षक शांत हुए।
धरने को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष कृष्णानंद राय ने कहा कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के मनमाने रवैए से शिक्षकों की पदोन्नति करना तो दूर प्रक्रिया तक पूरी नहीं की जा सकी है। वरिष्ठ शिक्षकों का नाम सूची में शामिल नहीं किया गया है जबकि वर्ष 2015 बैच के शिक्षकों का नाम शामिल कर लिया गया है।
जब तक शिक्षकों की मांगों को मान नहीं लिया जाता है तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इसी क्रम में विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि बीएसए द्वारा शिक्षकों की समस्याओं का निस्तारण नहीं किया जा रहा है। शिक्षकों को बेवजह मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है।
विज्ञापन
शिक्षकों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। घंटों प्रदर्शन के बाद बीएसए ने शिक्षकों को वार्ता के लिए बुलाया। शिक्षकों की पदोन्नति पर यह निर्णय लिया गया कि एक सितंबर 2016 तक आपत्तियां प्राप्त कर उनका निस्तारण करते हुए तीन सितंबर को अंतिम वरीयता सूची का प्रकाशन कर दिया जाएगा।
छह सितंबर को महिला, विकलांग शिक्षकों से विकल्प लेते हुए सात सितंबर तक पदोन्नति आदेश निर्गत कर दिए जाएंगे। धरने को शिक्षक नेता ओमप्रकाश सिंह, कमलेश बहादुर सिंह, अखिलेश्वर शुक्ल, राजेश राय, ओमप्रकाश मौर्य, भारतभूषण सिंह आदि ने संबोधित किया।