फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Talks were held with the District Magistrate in two phases, and the protest has been postponed for 15 days.

Mau News: डीएम से दो चरणों में हुई वार्ता, 15 दिन के लिए टला धरना

Tue, 03 Feb 2026 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Talks were held with the District Magistrate in two phases, and the protest has been postponed for 15 days.
गोंड जाति के प्रमाणपत्र के लिए विगत 28 जनवरी से धरना पर बैठे लोगों ने जिलाधिकारी से वार्ता के बाद मंगलवार की शाम आठ बजे समाप्त हो गया। आवेदन की जांच के बाद जिलाधिकारी ने 15 दिन में प्रमाण पत्र जारी करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

धरना का नेतृत्व कर रही अनुष्का, मुस्कान और कृपाल ने बताया कि जिलाधिकारी के बुलावे पर पांच सदस्य टीम से दो चरणों में वार्ता हुई। इसमें सभी तहसीलों के तहसीलदार, जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी और उप जिलाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद गोहना तहसीलदार के एक सप्ताह तक छुट्टी पर होने के कारण प्रशासन ने 15 दिन का समय निर्धारित किया है। अनुसूचित जनजाति प्रमाण के लिए आवेदन पत्रों की जांच की जाएगी और 15 दिन के अंदर प्रमाण पत्र जारी करने का आश्वासन मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस आधार पर धरना स्थगित किया गया है। प्रमाणपत्र के लिए बीते 28 जनवरी से दर्जनों छात्र छात्राएं, महिला और पुरुष धरने पर बैठे हैं। छठवें दिन सोमवार को 16 छात्र छात्राएं 24 घंटे की भूख हड़ताल पर बैठ थे, जो मंगलवार की सुबह 11 बजे समाप्त हो गया था।
डीएम के बुलावे पर अनुष्का, मुस्कान, रोहित, कृपाल सहित पांच सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। इससे पहले सोमवार की शाम एडीएम सत्यप्रिय सिंह ने धरना स्थल पर पहुंचकर छात्र छात्राओं से बात की थी।

15 दिन का समय मांगते हुए धरना समाप्त करने का आग्रह किया था, लेकिन वो बिना प्रमाणपत्र जारी किए उठने से इनकार कर दिए थे। इस दौरान प्रमाणपत्र जारी करने के लिए एडीएम को पांच आवेदन सौंपे गए, जिसकी जांच कराने के बाद एडीएम शाम सात बजे पुन: लौटे और सर्वे कराने का आश्वासन दिया।
धरने पर बैठे लोगों का कहना है कि इससे पहले भी प्रशासन ने तीन बार आश्वासन देकर उनका धरना समाप्त कराया और हर बार उनके साथ नाइंसाफी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed