फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Take strict action against the offenders

अपरािध्ायों पर सख्त कार्रवाई करें

Tue, 12 Mar 2019 11:50 PM IST
mau Published by: पवन सिंह Updated Tue, 12 Mar 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
Take strict action against the offenders
ख्वाजाजहांपुर प्राथमिक स्कूल पर पोलिंग बूथ का िननिरीक्ष्ज्ञ - फोटो : mau
लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर अब अधिकारी संवेदनशील और अति संवेदनशील बूूूथों का निरीक्षण करने का काम शुरूकर दिए हैं। इस दौरान एसडीएम सदर डा. अंकुर लाठर और सीओ नगर आलोक जायसवाल ने संयुक्त रूप से मऊ विधानसभा क्षेत्र में पड़ने वाले बूथों का निरीक्षण कर वहां व्याप्त समस्या के साथ उसके निराकरण करने की कवायद की। इसी क्रम में अन्य क्षेत्रों में भी एसडीएम और सीओ के नेतृत्व में बूथों का निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन


मऊ विधानसभा में शहर से लगे बूथों का निरीक्षण डा. अंकुर लाठर के साथ सीओ नगर आलोक जायसवाल ने किया। इस दौरान दोनों अधिकारी भीटी के साथ ब्रम्हस्थान और ख्वाजा जहांपुर में मौजूद बूथों का निरीक्षण किये। निरीक्षण के दौरान बूथों पर आयोग के निर्देश के अनुसार होने वाली सुविधाओं के साथ संवेदनशीलता की जानकारी की गई। सरसेना संवाददाता के अनुसार, सीओ मुहम्मदाबाद राजकुमार ने चिरैयाकोट थाने पर निरीक्षण किया। इस दौरान थाना पुलिस द्वारा चुनाव को लेकर तैयारियों पर सीओ असंतुष्ट दिखे। समीक्षा करते हुए सीओ ने पुलिसकर्मियों को आपराधिक इतिहास वाले लोगों की निशानदेही कर उनका ब्योरा तैयार कर उनके विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने का निर्देश दिया। साथ ही जेल में बंद अपराधियों के बारे में जानकारी लेने के साथ शस्त्रों को जमा कराने व उनके निरस्तीकरण की प्रक्रिया की जानकारी ली।
विज्ञापन


इस दौरान सीओ ने पुलिसकर्मियों से कहा कि क्षेत्र में 41 मतदान केंद्र हैं, जिनमें 72 बूथ बनाये गये हैं। जिनमें 13 बूथ संवेदनशीन तथा 8 बूथ अति संवेदनशील हैं। निर्देश दिया कि पुलिस प्रतिदिन सभी बूथों पर पुलिस द्वारा भ्रमण करे। साथ ही फरार अपराधियों के विरुद्ध त्वरित कार्यवाही करने एवं बाहरी व्यक्तियों के संबंध में जानकारी रखे। इसके बाद सीओ ने थाना क्षेत्र के बड़हल पुलिया, औसतपुर, सरसेना तथा सेचुई में लगे बैरियर का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed