फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Take inspiration from the life of Atal Bihari youth

अटल बिहारी के जीवन से प्रेरणा लें युवक

Sat, 25 Dec 2021 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Take inspiration from the life of Atal Bihari youth
मधुबन के डुमरी स्थित इंदिरा गांधी पीजी कॉलेज में पूर्व पीएम पंडिल अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर - फोटो : MAU
मऊ। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती शनिवार को मंडल मऊ नगर पूर्वी के मुंशीपुर बूथ पर धूमधाम से मनाई। उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेने की नसीहत की गई। मुख्य अतिथि प्रदेश के सह प्रभारी तथा सांसद विवेक ठाकुर ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी देश के एकमात्र ऐसे राजनेता थे, जो चार राज्यों के छह लोकसभा क्षेत्रों की नुमाइंदगी कर चुके थे। वे बचपन से ही अंतर्मुखी और प्रतिभा संपन्न थे। कॉलेज जीवन में ही उन्होंने राजनीतिक गतिविधियों में भाग लेना आरंभ कर दिया था। आरंभ में वे छात्र संगठन से जुड़े। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शाखा प्रभारी के रूप में कार्य किया। विदेश मंत्री बनने के बाद वाजपेयी पहले ऐसे नेता थे जिन्होंने संयुक्त राष्ट्र महासंघ को हिंदी भाषा में संबोधित किया। अपने प्रधानमंत्री के कार्यकाल में देश को ऊंचाइयों पर ले गए। अटलजी के जीवन से युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए। इस अवसर पर प्रभारी सहजानंद राय, जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता, मनोज राय, मयंक मद्धेशिया, संजय पाण्डेय, संजीव जैसवाल, सुनील यादव, कृष्ण कांत राय, रामप्रवेश राजभर, पंकज राजभर, मीना अग्रवाल, पारममणि सिंह, दीपू चौरसिया सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। मधुबन : डुमरी मर्यादपुर स्थित इंदिरा गांधी पीजी कॉलेज में अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कविताओं को दोहराया गया। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण कुंवर सिंह ने कहा कि अटल जी के जीवन से युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए। इस मौके पर प्राचार्य डॉ उर्मिलेश सिंह,जगदीश पांडेय,शेर सिंह यादव अमित मिश्रा, कायनात फारूकी, काजल, अभिषेक, प्रियांशु सहित छात्र छात्रा मौजूद रहे। रतनपुरा : क्षेत्र में अटल बिहारी वापपेयी की जयंती मनाई गई। भाजपा के जिला महामंत्री रामाश्रय मौर्य ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई भारतीय राजनीति के दैदीप्यमान नक्षत्र थे। इस दौरान परमात्मा नंद सिंह, विनोद कुमार गुप्ता ,अरविंद राम, शेषनाथ चक्रवर्ती, ग्राम प्रधान जय किशोर गुप्ता, नंदकिशोर, विपिन वर्मा, अक्षय लाल बागी, अच्छे लाल गुप्ता, मोहन गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। अध्यक्षता प्रमुख प्रतिनिधि कृष्णा राजभर एवं संचालन ज्योतिश्वर सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed