फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Take action against land mafia in goonda act

भूमाफियाओं पर करें गुंडा एक्ट में कार्रवाई

Wed, 12 Feb 2020 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Take action against land mafia in goonda act
कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक को संबोधित करते जिले के नोडल अधिकारी एस बी एस रंगाराव। - फोटो : MAU
मऊ। आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता तथा जनपद के नोडल अधिकारी एसवीएस रंगाराव ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विकास कार्यो की समीक्षा की। उन्होंने भू माफियाओं पर गुंड एक्ट में कार्रवाई करने और निबंधक सहकारिता के बड़े बकाएदारों से वसूली के लिए नोटिस देने को कहा। उन्होंने विकास कार्यों में लापरवाही छोड़ जल्द से जल्द पूरा कराए जाने पर बल दिया। समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए एसवीएस रंगाराव ने कहा कि भू-माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाकर उनके खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया जाए। महिलाओं से संबंधित अपराधों पर त्वरित कार्रवाई की जाए। यातायात नियमों के पालन के लिए कालेजों एवं चौराहों पर अभियान चलाकर बच्चों के साथ आम लोगों को जागरूक किया जाए। निबंधक सहकारिता के बड़े बकाएदारों को नोटिस भेजकर वसूली कराने का निर्देश दिया। नोडल अधिकारी ने बताया गया कि गोवंश के अंतर्गत पशुओं को पशु आश्रय स्थल में रखें। बताया कि आयुष्मान भारत योजना के अन्तर्गत पात्र लाभार्थियों को पात्रता के आधार पर शत प्रतिशत आयुष्मान कार्ड का लाभ दिया जाए। जनपद में नई सड़कों के निर्माण में अधूरे सड़कों के कार्य को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया। वहीं, विद्युत, पोषण मिशन, कृषि, गन्ना, विधवा, वृद्धा, विकलांग, पीडब्ल्यूडी, वन विभाग, बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, ग्रामीण अभियन्तरण सेवा, लोक निर्माण विभाग, समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, डूडा, चकबन्दी, वाणिज्यकर, आबकारी, जल निगम, पंचायत विभाग, खाद्यान, उद्यान, प्रोबेशन, भूमि संरक्षण, श्रम रोजगार, अल्प बचत, फल संरक्षण विभाग सहित समस्त सभी विभागों की समीक्षा की। सभी जनपदस्तरीय अधिकारियों को अधूरे कार्यो को तत्काल पूरा कराने का निर्देश दिया।इस अवसर पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य राजस्व अधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकरी, जिला विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, परियोजना निदेशक, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, उप जिलाधिकारी सदर सहित समस्त जनपदस्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed