मुहम्मदाबादगोहना। हलीमाबाद गांव स्थित एचआर आईटीआई कॉलेज तथा हरिराम राष्ट्रीय आईटीआई कॉलेज का वार्षिकोत्सव मंगलवार की शाम मनाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को टैबलेट का वितरण किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। मुख्य अतिथि भाजपा नेत्री पूनम सरोज और समाज सेवी चिकित्सक डॉ. उमेश सरोज 203 छात्र छात्राओं को टेबलेट बांटे। कहा कि इसके माध्यम से छात्र सीधे इंटरनेट से जुड़ कर अपने विषय के अतिरिक्त अन्य महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। विशिष्ट अतिथि डॉक्टर उमेश सरोज ने कहा कि इसके माध्यम से छात्रों को तकनीकी ज्ञान की शिक्षा में काफी आसानी होगी और छात्र इसका विशेष लाभ उठा सकेंगे। इस दौरान छोटू प्रसाद, प्रबंधक बब्बन यादव, हरिश्चंद्र यादव, सुभाष यादव, निर्मल चौहान, जय प्रकाश पाल, सुनील यादव, जैनुल बशर आदि मौजूद रहे।