फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Supply of 50 houses from tube well transformer, pole could not reach the village

Mau News: नलकूप के ट्रांसफार्मर से 50 घरों की आपूर्ति, गांव में नहीं पहुंच सका पोल

Wed, 15 Nov 2023 11:04 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Nov 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
Supply of 50 houses from tube well transformer, pole could not reach the village
दुबारी। फतेहपुर मंडाव ब्लॉक के ग्राम पंचायत दुबारी जो जिले की सबसे बड़ी ग्राम सभा है, उस गांव के मोर्चापार पुरवा में अभी तक बिजली विभाग का पोल नहीं पहुंच सका है। पुरवा में अभी भी 50 घरों की आबादी को नलकूप के लिए लगे ट्रांसफार्मर के सहारे आपूर्ति चल रही है। हालांकि इस समय विभाग द्वारा वसूली के अभियान चलाए जा रहे हैं। लेकिन उपभोक्ताओं की दी जाने वाली सुविधा नहीं मिल रही है। स्थानीय लोगों को कहना है कि इस बाबत विभाग से कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। एक ही पोल पर पूरे गांव की आपूर्ति होने से वहां तारों का मकड़जाल हो गया है, जो हादसे को भी दावत दे रहा है। गांव से नलकूप के लिए ट्रांसफार्मर की दूरी करीब 200 मीटर है। पोल से केबल के सहारे आने वाली लाइट से अक्सर तार में फाल्ट होता रहता है। कई बार लोग हादसे का शिकार होने से भी बचे हैं। मोलनापुर विद्युत उपकेंद्र से मोर्चापार पुरवा में विद्युत सप्लाई दी जाती है। गांव निवासी सुरेश कन्नौजिया, जवाहिर कन्नौजिया, विनोद, लालबहादुर मौर्य, बीरबल मौर्य, राधेश्याम, राम बचन मौर्य, शिवमुन्नी, राजभवन मौर्य आदि उपभोक्ताओं ने बताया विद्युत उपकेंद्र मोलनापुर और तहसील दिवस पर शिकायत कर पोल लगाने की मांग की गई। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। मजबूरन सभी लोग नलकूप के लिए लगे ट्रांसफार्मर से केबल लगाकर बिजली आपूर्ति करते हैं। बताया कि पोल पर 25 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा है। कहा कि गांव में ट्रांसफार्मर के लग जाने से हादसों की आशंका भी कम होगी।
विज्ञापन


गांव में नलकूप के लिए 25 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा है। गांव में नए पोल लगाने के साथ जल्द ही वहां 100 केवीए का ट्रांसफार्मर भी लगाया जाएगा।
अरविंद ओझा, नोडल अधिकारी विद्युत उपकेंद्र मोलनापुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed