{"_id":"69dd386abd93b2df3b0cd542","slug":"supply-could-not-start-from-the-city-area-even-after-two-years-mau-news-c-295-1-svns1028-143869-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: दो साल बाद भी नगर क्षेत्र से नहीं शुरू हो सकी आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: दो साल बाद भी नगर क्षेत्र से नहीं शुरू हो सकी आपूर्ति
विज्ञापन
नगर पंचायत के दो वार्डों फरीदपुर और कबीराबाद को तहसील मुख्यालय की बिजली आपूर्ति से जोड़ने की योजना बनाई गई और आदेश भी जारी हो गया। इसके लिए 26 लाख रुपये भी स्वीकृत किए गए, लेकिन रेलवे से मंजूरी नहीं मिलने से दो साल बाद भी कार्य पूरा नहीं हो सका है।
नगर क्षेत्र में होने के बावजूद वार्डवासियों को तहसील स्तरीय बिजली की सुविधा नहीं मिल पा रही है। नगर क्षेत्र में होने के बावजूद इन दोनों वार्डों को करहां विद्युत उपकेंद्र से ग्रामीण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति होती है।
समाजसेवी शाह आलम कुरैशी और व्यापारी नेता अनमोल साहू ने नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा को इस क्षेत्र में तहसील और नगर क्षेत्र की बेहतर बिजली आपूर्ति के लिए पत्र दिया था। ऊर्जा मंत्री ने योजना को मंजूरी प्रदान करते हुए 26 लाख रुपये मंजूर कर दिए।
विज्ञापन
लगभग दो साल बाद भी दोनों वार्डों को नगर क्षेत्र की आपूर्ति से नहीं जोड़ा जा सका है। योजना के अनुसार मुहम्मदाबाद गोहना के पुराने सभी स्टेशनों से एक नई लाइन बनाकर वार्डों को नगर क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति से जोड़ा जाना है।
दोनों वार्ड रेलवे लाइन के दक्षिणी तरफ स्थित हैं। आपूर्ति के लिए हाई टेंशन तार को रेलवे लाइन के नीचे अंडरग्राउंड किया जाना है। इसके लिए रेलवे से मंजूरी नहीं मिल सकी है। कार्य पूरा न होने से वार्डवासियों को ग्रामीण क्षेत्र से मात्र 10 से 12 घंटे ही बिजली आपूर्ति मिल रही है। इससे व्यापारिक कार्यों में समस्या आ रही है।
युवा व्यापारी नेता अनमोल साहू तथा व्यापार मंडल अध्यक्ष जगदीश गुप्ता का कहना है कि लंबे समय से दोनों वार्डवासियों को तहसील स्तरीय बिजली आपूर्ति नहीं मिल रही है, जिससे समस्या बरकरार है।
विद्युत आपूर्ति के लिए दोनों वार्डों में आठ खंभे गाड़ दिए गए हैं। दोनों वार्ड रेलवे लाइन के दक्षिणी तरफ स्थित हैं। आपूर्ति के लिए हाई टेंशन तार को रेलवे लाइन के नीचे अंडरग्राउंड किया जाना है। इसके लिए रेल विभाग को पत्र भेजा गया है। अभी रेलवे की मंजूरी का इंतजार है। एनओसी मिलने के बाद केबल क्रॉस कर तहसील मुख्यालय की आपूर्ति से जोड़ दिया जाएगा। -अरविंद कुशवाहा, अवर अभियंता, मुहम्मदाबाद गोहना, मऊ।