फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Sunshine and shade continued throughout the day humidity

Mau News: दिन भर होता रहा धूप छांव, गर्मी और उमस से बेहाल रहे लोग

Sun, 25 May 2025 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Sunshine and shade continued throughout the day humidity
मऊ। मऊ शहर में पूरे दिन धूप और बादल का सिलसिला चलता रहा। उमस और गर्मी से लोग बेहाल रहे। हालांकि मौसम में नमी बनी हुई है। दो दिनों से धूप छांव का सिलसिला जारी है। आसमान में हल्के बादल छाए रहे। लेकिन उमस का पहरा जारी रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रविवार को तड़के से आकाश में बादल छाए रहे। मौसम सुहावना रहा। सुबह आठ बजे के बाद बादल छा गए। रविवार को तापमान स्थिर रहा। तापमान पर नजर डाला जाए तो अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। आद्रता 64 प्रतिशत रही। जबकि 13किमी की रफ्तार से हवा चल रही थी। दोपहर में उमस चरम पर रही। उमस के कारण लोग घरों से जरूरी काम से ही बाहर निकले।गर्मी से राहत पाने के लिए लोगों को तरबूज, खीरा, सत्तू, बेल का शरबत और आम का पन्ना आदि का सेवन करते देखा गया। ग्रामीण क्षेत्रों में तकनीकी खामी और फाल्ट से बिजली गुल रहने के चलते लोगों की परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली कटने होने के दौरान महिलाओं और बच्चों को सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed