फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Substation fire from overload, panic resembled chaos

ओवरलोड से उपकेंद्र में आग, मची अफरातफरी

Sun, 24 Apr 2016 11:58 PM IST
BEARU, AMAR UJALA, MAU
BEARU, AMAR UJALA, MAU Updated Sun, 24 Apr 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
Substation fire from overload, panic resembled chaos
दोहरीघाट के गोठा विद्युत उपकेंद्र पर ट्रांसफार्मर में लगी आग को बुझाने का प्रयास करते अग्निशमन विभाग के कर्मचारी।
दोहरीघाट ब्लाक क्षेत्र के गोठा स्थित 132 विद्युत उपकेंद्र में ओवरलोड के चलते रविवार को लगभग 11 बजे आग लग गई। इससे परिसर में लगा पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर तेज आवाज के साथ जलने लगा।  दो फीडर की केबल जल गईं। इससे दो दर्जन से अधिक गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। कई दिनों तक बिजली संकट गहराने की संभावना है। 
विज्ञापन



गोठा विद्युत उपकेंद्र से दोहरीघाट कस्बा सहित दर्जनों गांवों को विद्युत आपूर्ति की जाती है। विद्युत उपकेंद्र में लगे विभिन्न फीडरों पर ओवरलोड के चलते रविवार को पूर्वाह्न लगभग 11बजे आग लग गई। आग लगते अफरातफरी का माहौल हो गया। घटना से परिसर में लगा पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर धू-धू कर जल गया। इसके साथ ही दोहरीघाट व लामी फीडर की केबिल भी जल गई।
विज्ञापन



ट्रांसफार्मर व केबिल जलने से दोहरीघाट, लामी फीडर से संबद्ध लामी,सियरही, भगवानचक, गोड़ौली, कादीपुर, दोहरीघाट, रामपुर धनौली, पतनई, सरयां, बुढावर, ठाकुरगांव, बसियाराम सहित दो दर्जन गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। सूचना देने के चार घंटे बाद मौके पर पहुंचे अग्निशमन दल के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। बिजली गुल रहने से लोगों को एक-एक पल बिताना मुश्किल हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन



दोहरीघाट कस्बा सहित कई ग्रामीण क्षेत्रों में पानी के लिए लोग बिलबिलाते रहे। इस संबंध में क्षेत्र के जयप्रकाश राय, श्रीप्रकाश राय, प्रफुल्ल यादव, भृगुनाथ प्रसाद का कहना है कि विद्युत उपकेंद्र में कम क्षमता का ट्रांसफार्मर लगने से समस्या आ रही है।



आए दिन तकनीकी खामी से घंटों बिजली गुल हो जा रही है। इससे गर्मी व उमस से दिन रात बिताना मुश्किल हो रहा है। खेती किसानी भी भगवान भरोसे हो रही है। विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को अविलंब बहाल नहीं किया गया तो हम लोग आंदोलन करने को बाध्य हो जाएंगे। उपकेंद्र गोठा के अवर अभियंता बुद्धिराम का कहना है कि विद्युत आपूर्ति बहाल होने में दो दिन का समय लग सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed