फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Students will be tested in the five km radius of the center

छात्राओं का पांच किमी के दायरे में होगा परीक्षा केंद्र

Mon, 02 Nov 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Mon, 02 Nov 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
Students will be tested in the five km radius of the center
यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए शासन ने गाइडलाइन जारी कर दी है। हाईस्कूल व इंटर के लिए बोर्ड परीक्षा केंद्र के निर्धारण की कवायद तेज हो गई है। इस बार भी छात्राओं को स्वकेंद्र की सुविधा दी जाएगी। किसी कारण वश छात्राओं को स्वकेंद्र की सुविधा न मिलने की स्थिति में अधिकतम पांच किमी के दायरे में बनाया जाएगा। जबकि छात्रों का अधिकतम आठ किमी के दायरे में होगा। 
विज्ञापन



जिले में 14 राजकीय, 67 सहायता प्राप्त तथा 357 मान्यता प्राप्त विद्यालय  हैं। वर्ष 2016 में आयोजित होने वाली यूपी बोर्ड  की परीक्षाओं के लिए विभाग की ओर से 254 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं।
विज्ञापन



यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में किसी कारणवश जिस स्कूल की छात्राओं को स्वकेंद्र की सुविधा उपलब्ध नहीं हो पाएगी उन विद्यालयों का  सेंटर अधिकतर पांच किमी के परिधि में बनाया जाएगा। इस साल भी छात्राओं को  स्वकेंद्र की सुविधा दी जाएगी। केंद्र निर्धारण के संबंध में शासन ने गाइड  लाइन जारी कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 इसके तहत शासन ने अधिकतम पांच से आठ किलोमीटर की परिधि  में केंद्र बनाने का निर्देश दिया है। जबकि हाईस्कूल के छात्रों के लिए अधिकतम आठ किलोमीटर के मानक  का अनुपालन किया जाएगा। गाइड लाइन के अनुसार राजकीय व अशासकीय सहायता  प्राप्त विद्यालयों को वरीयता के आधार पर केंद्र बनना है।


 राजकीय तथा  अनुदानित विद्यालयों में आवंटन के बाद भी यदि परीक्षार्थी शेष रहते हैं तो  उन्हें बेदाग छवि वाले वित्तविहीन मान्यता प्राप्त विद्यालयों में आवंटित  किया जा सकता है। गत वर्ष की बोर्ड परीक्षा में परीक्षा केंद्र निर्धारण मामले में अनियमितता बरती गई थी।


 वित्तविहीन विद्यालयों का परीक्षा केंद्र सेटिंग के हिसाब से 12 से 14 किमी दूर भेज दिया गया था। परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों के आवंटन मामले में सहायता प्राप्त विद्यालयों में कम परीक्षार्थियों का आवंटन किया गया था जबकि वित्तविहीन परीक्षा केंद्रों पर अधिक परीक्षार्थियों का आवंटन किया गया था।



अधिकारियों का दावा है कि मानक के अनुरुप ही परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों का आवंटन किया जाएगा। इस बाबत जिला विद्यालय निरीक्षक डा. विनोद कुमार राय का कहना है कि इस वर्ष भी बोर्ड परीक्षा में छात्राओं को स्वकेंद्र की सुविधा होगी। छात्राओं का पांच किमी तथा छात्रों का आठ किमी के दायरे में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed