फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Students burn effigy of Public Service Commission

छात्रों ने लोक सेवा आयोग का पुतला फूंका , प्रदर्शन

Sat, 01 Jun 2019 12:50 AM IST
mau Published by: पवन सिंह Updated Sat, 01 Jun 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
Students burn effigy of Public Service Commission
नगर के डीसीएसके पीजी कालेज मोड़ पर सीएम और लोकसेवा आयोग का पुतला फूंकते समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता। - फोटो : mau
शहर के डीसीएसके पीजी कालेज के पास मुख्य सड़क पर शुक्रवार को छात्रों ने एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा पेपर लीक होने पर गुस्सा जताते हुए विरोध प्रदर्शन किया। नाराज छात्रों ने आयोग का पुतला दहन किया। छात्रों ने सवाल उठाया कि दागी संस्था को पेपर छापने की जिम्मेदारी देकर विभाग ने प्रतिभागियों के साथ बहुत बड़ा विश्वासघात किया है। छात्रों ने आरोप लगाया कि इस प्रकरण में केवल विभाग ही नहीं सरकार की भी संलिप्तता है। छात्रों ने मांग किया कि इस प्रकरण की पारदर्शिता पूर्वक निष्पक्ष जांच की जाएगी।
विज्ञापन


छात्र नेता राम विजय यादव ने कहा कि जब कौशिक प्रिंटिंग प्रेस को पहले ही दागी घोषित किया जा चुका था। तब ऐसे महत्वपूर्ण कार्य के लिए उसी संस्था को लोकसेवा आयोग के द्वारा पेपर छापने की जिम्मेदारी कैसे दे दी गई। कहा कि ऐसा लगता है कि पेपर लीक करने की तैयारी पहले से पूरी तरह सुनियोजित तरीके से की गई थी। इसमें केवल लोक सेवा आयोग के परीक्षा नियंत्रक अंजू कटियार का अकेले हाथ नहीं है। इस कार्य में सरकार की भी परोक्ष भूमिका है। कहा कि इस सरकार में शिक्षा माफियाओं का बोलबाला है।
विज्ञापन


कहा कि सरकार छत्र संघ चुनावों पर भी प्रतिबंध लगाना चाहती है। जेएनयू और इलाहाबाद विश्वविद्यालय की घटनाएं इसका उदाहरण हैं। छात्र नेताओं ने कहा कि एलटी ग्रेड परीक्षा मामले की निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए और इसमें दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जानी चाहिए। छात्रों ने पेपर लीक प्रकरण के विरोध में आयोग का पुतला दहन किया। इस दौरान णधीर यादव, गुलशन यादव, विनय पांडेय, प्रिंस यादव, विनय यादव, विशाल कुमार, अभय कुमार, अशोक कुमार और युवजन सभा से जुड़े प्रदर्शनकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed