फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Strike of bank employees in mau

बैंककर्मियों की हड़ताल, जुलूस

Wed, 26 Dec 2018 11:10 PM IST
mau Published by: पवन सिंह Updated Wed, 26 Dec 2018 11:10 PM IST
विज्ञापन
Strike of bank employees in mau
नगर के फातिमा तिराहा स्थित विजया बैंक के बाहर हड़ताल के दौरान प्रदर्शन करते विभिन्न बैंकों के कर्मचारी। - फोटो : mau
बैंक कर्मियों की हड़ताल के चलते बुधवार को जिले में 80 करोड़ की क्लीयरेंस नहीं हो सकी। जबकि बैंकों पर ताले लटकने के चलते उपभोक्ता परेशान रहे। खास तौर से एटीएम दर एटीएम लोग खाक छानते रहे। लेकिन उन्हें कहीं भी धनराशि नहीं मिली। कारण क्रिसमस की बंदी पर भी एटीएम में धनराशि नहीं डाली गई। जिससे हड़ताल वाले दिन लोग दिक्कत में रहे। उन्हें खास परेशानी हुई जिनका एटीएम कार्ड नहीं था और उन्हें बैंक से पैसे निकालने थे। उधर, बैंककर्मियों ने मांगो के समर्थन में नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला और सभा की।
विज्ञापन


बैंक अधिकारियों-कर्मचारियों के संयुक्त मंच यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियन के अखिल भारतीय बैंक हड़ताल के आह्वान पर बैंक अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने  जुलूस निकाला और विभिन्न बैंक शाखाओं के सामने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी बैंकों के विलय और एकीकरण की नीति के खिलाफ तथा बैंक आफ बड़ौदा, विजया बैंक एवं देना बैंक के विलय के केंद्र सरकार के विरोध में नारे लगाए। प्रदर्शनकारी कारपोरेट चूककर्ताओं द्वारा हड़पे गये 10 लाख करोड़ के डुबंत कर्जों की वसूली के लिए कड़े कदम उठाने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों गाजीपुर तिराहा पर स्थित बैंक आफ बड़ौदा के सामने पूॅजीपतियों द्वारा हड़प लिए गए डुबंत कर्जों को वसूलने में बरती जा रही चुप्पी तथा ठोस उपाय करनें में की जा रही हीला-हवाली के खिलाफ अपने गुस्से का इजहार किया। प्रदर्शन के बाद यूनियन बैंक गाजीपुर तिराहा पर वरिष्ठ प्रबंधक  शिवनाथ राम की अध्यक्षता में विरोध सभा का आयोजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभा को संबोधित करते हुए उप्र बैंक इम्प्लाइज यूनियन  के जिला मंत्री  रामअवतार सिंह ने कहा कि हड़ताल से लगभग 80 करोड़ की क्लीयरेंस ठप रहा। पीएनबी एसोसिएशन इकाई के जिलामंत्री  विक्रम राम ने कहा कि बैंक कर्मचारियों एवं अधिकारियों से आठ व नौ जनवरी की राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल होने पर जोर दिया। कहा कि सरकार बैंकों के विलय की नीति के जरिए डुबंत कर्जों की वसूली करने के बजाय जनता की आंखों में धूल झोंकना चाहती है।  सभा को बाला मोदी, नरेंद्र सिंह, विक्रम राम,  विजय आनंद, सुधीर कुमार, सोनू गुप्त आदि ने संबोधित किया।


उधर बैंकों में हड़ताल से खाताधारकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जिनके पास एटीएम कार्ड थे वह कई एटीएम पर चक्कर लगाते रहे। लेकिन उन्हें कहीं भी धनराशि नहीं मिली। जबकि बैंक पर ही निर्भर रहने वाले खाताधारकों को हड़ताल से मायूसी हाथ लगी। हालांकि लोग दौड़भ्ााग करते रहे कि किसी न किसी एटीएम में उन्हें धन जरूर मिल जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं हो सका। कई उपभोक्ता तो अफसोस करते रहे कि उन्हें क्रिसमस से पहले ही धनराशि निकाल लेनी चाहिए थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed