{"_id":"67c896259985e348c803736b","slug":"strict-action-will-be-taken-against-those-who-spread-rumours-dm-mau-news-c-295-1-mau1002-124934-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम
विज्ञापन
मऊ। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जिला शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने होली और रमजान को सकुशल संपन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जनपद में कुल 1268 स्थलों पर होलिका दहन किया जाएगा।
होली एवं रमजान का त्यौहार दोनों ही भाईचारे का त्यौहार है। त्यौहार को सकुशल कराने के लिए आपसी तालमेल का होना बहुत ही जरूरी है। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति द्वारा बाधा उत्पन्न किया गया तो उसके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने बताया कि शहर में जाम की स्थिति से बचने के लिए जिला प्रशासन के तरफ से प्रयास किया जा रहा है। विभिन्न सड़कों का चौड़ीकरण तथा अतिक्रमण को हटाने का कार्य प्रगति पर है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिदिन हो रही है जिसके लिए उन्होंने जनपद वासियों से अपील किया कि यातायात के नियमों का निश्चित रूप से पालन करें।
विज्ञापन
वहीं अपर पुलिस अधीक्षक महेश सिंह अत्री ने बताया कि जनपद के समस्त होलिका दहन स्थलों तथा त्योहार के दौरान जुलूस के साथ पुलिस पर्याप्त संख्या में मौजूद रहेगी। शराब बिक्री पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा तथा जुलूस में शराब पीकर चलने वालों पर कानूनी कार्रवाई तथा सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों को सीधे जेल भेजने की करवाई निश्चित रूप से की जाएगी।
वहीं अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को जिला चिकित्सालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर डॉक्टरों की उपस्थित तथा एम्बुलेंस की उपलब्धता रखने को कहा। इसके अलावा उन्होंने होली त्यौहार के दृष्टिगत मिठाइयों में मिलावट न हो जिसके लिए उन्होंने व्यापार संघ के अध्यक्ष से अपील किया कि विभिन्न व्यापारियों को मिठाइयों में किसी भी प्रकार की मिलावट न करने दें, यदि ऐसा करते हैं और जांच के दौरान मिलावट मिली तो कानूनी कार्रवाई करते हुए उनकी दुकान को सीज करने तक की कार्रवाई की जाएगी।