{"_id":"5f776b6c8ebc3e9bee593212","slug":"stolen-bike-two-thieves-arrested-with-jewelery-one-absconding-mau-news-vns5506597142","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की बाइक, आभूषण के साथ दो चोर गिफ्तार , एक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी की बाइक, आभूषण के साथ दो चोर गिफ्तार , एक फरार
विज्ञापन
मधुबन (मऊ)। स्थानीय पुलिस ने क्षेत्र के दरगाह के पास बृहस्पतिवार की देर रात चोरी की योजना बना रहे दो चोर को गिरफ्तार किया। वहीं दो चोर फरार होने में सफल रहे। पुलिस ने चोर के पास से चोरी की बाइक, आभूषण तथा नकदी बरामद किया। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।
प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार दुबे ने बताया कि बृहस्पतिवार की देर रात वह अपने हमराहियों के साथ बनियाबान तिराहे पर रात्रि कालीन गश्त पर थे। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि दरगाह के पास कुछ चोरी की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस नाकेबंदी करते हुए चोरों के धरपकड़ में जुटी रही कि इसी बीच दो चोर अंधेरे का लाभ उठाते हुए फरार हो गए वहीं एक चोर को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़ा गया चोर ने पूछताछ में अपना नाम शिवमुनी बनवासी निवासी करौदी नरायनपुर बताया।
पुलिस ने चोर की जानकारी देने पर उसकी दूसरी साथी बलिया जिले के उभांव थाना क्षेत्र के अजीमाबाद निवासी हरिशंकर वर्मा को भी गिरफ्तार कर लिया। चोरों के पास से पुलिस ने चोरी की बाइक, 22 सौं रुपये नकदी, तमंचा, एक कारतूस तथा चोरी के आभूषण बरामद किया। चोरों ने 22 अगस्त को कोल्हुवा खास एवं 22 सितंबर को टेसूपार में चोरी की घटना स्वीकार की। पुलिस ने दोनों चोरों का चालान कर दिया।