{"_id":"5f679efd8ebc3ee2c364bd13","slug":"started-construction-of-panchayat-bhavan-mau-news-vns548438095","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत भवन का निर्माण शुरू कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत भवन का निर्माण शुरू कराया
विज्ञापन
आखिरकार विभागीय अधिकारियों ने क्षेत्र के खैरामुहम्मदपुर गांव में 12 वर्षों से अधर में लटके पंचायत भवन के निर्माण कराने की सुधि ले ही लिया। घोसी ब्लाक क्षेत्र के खैरामुहम्मदपुर गांव में पंचायत भवन का निर्माण कार्य अधूरा था। इससे खुली बैठक अन्य जगहों पर होने से ग्रामीणों को जानकारी नहीं हो पाती थी।
ग्रामीणों की समस्या को अमर उजाला ने 27 जुलाई के अंक में 12 वर्षों से अधर में है खैरा मुहम्मदपुर का पंचायत भवन प्रमुखता से प्रकाशित किया। जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग को पंचायत भवन बनवाने का फरमान जारी किया। शनिवार को जिलास्तरीय अधिकारियों, तहसील तथा ब्लाकस्तरीय अधिकारियों की मौजूदगी में भवन निर्माण का शिलान्यास वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूरे विधि विधान से किया गया। इससे पंचायत भवन निर्माण शुरू होने की प्रक्रिया से ग्रामीणों में हर्ष का माहौल है।
घोसी ब्लाक क्षेत्र के खैरामुहम्मदपुर गांव में 12 वर्ष पूर्व पंचायत भवन का निर्माण शुरु कराया गया था, लेकिन बजट की कमी के कारण इसका निर्माण पूरा नहीं कराया जा सका। ग्रामीण पंचायत भवन निर्माण कराने की मांग उठा रहे थे। अमर उजाला में पंचायत भवन के मामले को प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेतेेेेेेेेेेेेेे संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्माण कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया। मनरेगा योजना अंतर्गत पंचायत भवन के निर्माण का प्रस्ताव स्वीकृत होने के बाद शनिवार को पंचायत भवन के निर्माण की आधारशिला रखी गई। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी विजय शंकर राय, उपजिलाधिकारी आशुतोष कुमार राय, खंड विकास अधिकारी जयेश कुमार सिंह ने विधिवत पूजन अर्चन कर भवन निर्माण की शुरुआत की। शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान एसडीएम घोसी आशुतोष कुमार राय, जिला विकास अधिकारी विजय शंकर राय, खंड विकास अधिकारी जयेश कुमार सिंह, राघवेन्द्र राय शर्मा, ग्राम पंचायत अधिकारी मंशा राम चौबे आदि मौजूद रहे।