{"_id":"663342e43942d7acf10763da","slug":"speeding-trailers-collide-with-each-other-in-mau-driver-dies-and-attendant-injured-2024-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंधेरा बना हादसे का कारणः आपस में भिड़े तेज रफ्तार ट्रेलर, चालक की मौत, वाहन काटकर निकाली गई लाश; खलासी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंधेरा बना हादसे का कारणः आपस में भिड़े तेज रफ्तार ट्रेलर, चालक की मौत, वाहन काटकर निकाली गई लाश; खलासी घायल
Thu, 02 May 2024 01:08 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Thu, 02 May 2024 01:08 PM IST
सार
Mau News: हादसे में घायल खलासी को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतक चालक की पहचान मध्य प्रदेश के सिंगरौली निवासी के रूप में हुई, जबकि खलासी की पहचान नहीं हो सकी थी। स्थानीय लोगों के मुताबिक आगे वाले ट्रेलर में बालू लदा था। दोनों ट्रेलर तेज गति से जा रहे थे।
विज्ञापन
ट्रेलर के उड़े परखच्चे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मऊ के दोहरीघाट थाना क्षेत्र के गोंठा फोरलेन बाईपास पर बीती देर रात डायवर्जन के पास दो ट्रेलर की भिड़ंत में ट्रेलर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि खलासी की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने ट्रेलर के अगल हिस्से को काटकर किसी तरह चालक के शव को निकलवाकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के फोरलेन पर फरसरा गांव के पास पेट्रोल पंप समीप जहां से फोरलेन और गोंठा बाजार जाने के लिए रूट डायवर्जन है। वहीं पर बुधवार की देर रात करीब 11 बजे आगे जा रहे ट्रेलर को दूसरे ट्रेलर ने पीछे से टक्कर मार दिया। जिससे टक्कर मारने वाले ट्रेलर चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
बगल की सीट पर बैठा खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों ट्रेलर की टक्कर के बाद शोर सुनकर आस-पास के लोग भी पहुंच गए। इसी बीच किसी ने फोन पर पुलिस को जानकारी दी। कुछ देर बाद मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह ट्रेलर के अगले हिस्से को काटकर चालक के शव और खलासी को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
डायवर्जन के पास पहुंचते ही पीछे वाले ट्रेलर ने टक्कर मार दिया। बताया कि डायवर्जन के पास बिजली के पोल तो लगे हुए हैं, लेकिन लाइट नहीं जलने से हमेशा अंधेरा रहता है। जिससे गोंठा बाजार होकर जाने वाले को भी परेशानी होती है।