फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Special campaign will run from September 7 to October 15

सात सितंबर से 15 अक्टूबर तक चलेगा विशेष अभियान

Sat, 03 Sep 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Special campaign will run from September 7 to October 15
मऊ। मुख्य विकास अधिकारी राम सिंह वर्मा की अध्यक्षता में टीकाकरण को लेकर टास्क फ़ोर्स की बैठक हुई। इसमें बच्चों में होने वाले विभिन्न संक्रमण- गंभीर जानलेवा बीमारियों से बचाव तथा बाल मृत्यु-दर को नियंत्रित करने के लिए नियमित टीकाकरण कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई। जिसमें 12 जानलेवा बीमारियों से रोकथाम के लिए टीकाकरण नियमानुसार समस्त टीकों को लगा कर शत-प्रतिशत प्रतिरक्षण का लक्ष्य प्राप्त किया जाये। प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. गिरजेस चंद्र पाठक ने बताया कि टीकाकरण से छूटे बच्चों को चिन्हित कर संभावित सूची बनाकर उनके घरों पर मोबलाइज करते हुए अन्य विभागों एवं सहयोगी संस्थाओं के सहयोग के साथ ही गांव या क्षेत्र विशेष व्यक्तियों का सहयोग लेते हुए टीकाकरण कराया जायेगा। वहीं जिला प्रतिरक्षण अधिकारी नोडल डॉ. बीके यादव ने बताया सात सितम्बर से 15 अक्टूबर तक छूटे हुए क्षेत्र को चिन्हित कर एएनएम की विशेष/ अतिरिक्त ड्यूटी लगाते हुए, माइक्रोप्लान बनाकर टीकाकरण होगा। जिसमें चिन्हित 0 से 2 वर्ष के बच्चों तथा गर्भवती को टीके लगाया जाएगा। बताया कि इसके साथ ही सत्र पर नियमित टीकाकरण के साथ ही कोविड -19 टीका भी उपलब्ध रहेगा, जिससे छूटे हुए व्यक्तियों को कोविड के टीका भी लगाया जा सके। बताया कि नियमित रूप से प्रत्येक दिन सायंकालीन रिपोर्ट के आधार पर इसकी समीक्षा होगी। टास्क फ़ोर्स बैठक में डीपीएम रवीन्द्रनाथ, डीसीपीएम संतोष कुमार सिंह, अरविन्द वर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed