फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   SP workers remembered Phoolan Devi's life and struggles.

Mau News: सपा कार्यकर्ताओं ने फूलन देवी के जीवन और संघर्षों को किया याद

Sun, 26 Jul 2026 01:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
SP workers remembered Phoolan Devi's life and struggles.
नगर के सपा कार्यालय पर पूर्व सांसद फूलन देवी की 27 वीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम को संबो​धि
नगर के बालनिकेतन स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर पूर्व सांसद फूलन देवी की पुण्यतिथि शहादत दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दूधनाथ यादव ने की, जबकि संचालन जिला महासचिव कुद्दुस अंसारी ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान उपस्थित लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके जीवन संघर्ष को याद किया। जिलाध्यक्ष दूधनाथ यादव ने कहा कि फूलन देवी का जीवन बचपन से ही सामाजिक अन्याय, जुल्म और संघर्षों से जुड़ा रहा।
विज्ञापन

कम उम्र में उनका विवाह अधिक आयु के व्यक्ति से कर दिया गया, जहां उन्हें प्रताड़ना झेलनी पड़ी। इसके अलावा पारिवारिक संपत्ति विवाद और फर्जी मुकदमों के कारण भी उन्हें अत्याचार सहना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इन सबके बावजूद बीहड़ से लेकर देश की सबसे बड़ी पंचायत, संसद, तक का उनका सफर ऐतिहासिक रहा। जिला उपाध्यक्ष शिवचंद्रम ने कहा कि फूलन देवी निडरता और बहादुरी की मिसाल थीं।
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व रक्षा मंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव ने उन्हें जेल से रिहा कराकर मिर्जापुर संसदीय सीट से चुनाव मैदान में उतारा और संसद पहुंचाया।

श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से ब्लॉक अध्यक्ष जयप्रकाश साहनी, विनोद साहनी, राहुल निषाद, राधेश्याम साहनी, आलोक आनंद (एडवोकेट), विजय शंकर साहनी, पंकज उपाध्याय, उमेश यादव, रामभवन प्रसाद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed